scriptफंदे पर लटका मिला था गर्भवती महिला का शव, 4 महीने बाद PM रिपोर्ट देखकर पुलिस ने ससुरालियों पर किया जुर्म दर्ज | Dowry case women suicide in Bemetara | Patrika News

फंदे पर लटका मिला था गर्भवती महिला का शव, 4 महीने बाद PM रिपोर्ट देखकर पुलिस ने ससुरालियों पर किया जुर्म दर्ज

locationबेमेतराPublished: Feb 16, 2019 03:35:55 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

बेरला थाना के कडऱका चौकी क्षेत्र के ग्राम कुम्ही में नवविवाहिता की आत्महत्या के चार माह बाद पीएम रिपोर्ट आने पर ससुराल के चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

patrika

फंदे पर लटका मिला था गर्भवती महिला का शव, 4 महीने बाद PM रिपोर्ट देखकर पुलिस ने ससुरालियों पर किया जुर्म दर्ज

बेमेतरा. बेरला थाना के कडऱका चौकी क्षेत्र के ग्राम कुम्ही में नवविवाहिता की आत्महत्या के चार माह बाद पीएम रिपोर्ट आने पर ससुराल के चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

आत्महत्या की सूचना दी
पुलिस के अनुसार ग्राम कडऱका चौकी में डेरहा राम साहू ने नवविवाहिता बहू टिकेश्वरी साहू ग्राम कुम्ही ने 31 अक्टूबर को सुबह 11 बजे घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया था।
दम घुटने से मौत
पीएम रिर्पोट में फांसी लगाने से दम घुटने की पुष्टि के साथ लगभग 5-6 माह से गर्भ की डॉक्टरी रिपोर्ट को जांच में महत्वपूर्ण माना गया। पुलिस ने जांच में मृतिका की मां सुशीला और पिता धनेश साहू का बयान लिया था।
बताया था दहेज मांगते हैं ससुराल वाले
बयान में सुशीला साहू ने पति एवं ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए प्रताडि़त करने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या का आरोप लगाया था। जांच में दहेज की मंाग करने का पुख्ता प्रमाण या गवाह सामने नहीं आया।
गर्भ से थी मृतिका
पुलिस ने मृतिका टिकेश्वरी के पति लकेश्वर साहू एवं अन्य गवाहों का बयान लिया। बयान में मृतिका का 5-6 माह से गर्भ में होने से दशगात्र कार्यक्रम में जाने से मना करने पर नाराज होकर फांसी लगाना बताया था।
फंदे पर टंगी थी मृतिका
मृतिका अपने घर के कोठार के म्यार में कपड़े के सहारे फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई थी। उनका विवाह मई 2018 में हुआ था। मामले में पुलिस ने गंगा बाई, लकेश्वर साहू, डेरहा राम साहू और कुमारी बाई के खिलाफ 306 व 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो