scriptCG Election: यहां खर्च करने में सबसे आगे भाजपा और जकांछ प्रत्याशी, पानी की तरह लुटा दिए 12 लाख | Chhattisgarh Assembly Elections 2018, Bemetara Assembly area | Patrika News

CG Election: यहां खर्च करने में सबसे आगे भाजपा और जकांछ प्रत्याशी, पानी की तरह लुटा दिए 12 लाख

locationबेमेतराPublished: Nov 18, 2018 01:35:02 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

बेमेतरा विधानसभा में जनता कांग्रेस के प्रत्याशी योगेश तिवारी, नवागढ़ में ओमप्रकाश बाचपेयी अन्य प्रत्याशियों से ज्यादा खर्च किया है। बेमेतरा में अंजोर दास महंत ने केवल 5 हजार रुपए खर्च किया है।

patrika

CG Election: यहां खर्च करने में सबसे आगे भाजपा और जकांछ प्रत्याशी, पानी की तरह लुटा दिए 12 लाख

बेमेतरा. जिले के तीन में से दो विस में कांग्रेस एवं भाजपा के प्रत्याशी खर्च के मामले में अन्य प्रत्याशियों से पीछे हैं। वहीं साजा विधानसभा में खर्च में भाजपा प्रत्याशी आगे हैं। बेमेतरा विधानसभा में जनता कांग्रेस के प्रत्याशी योगेश तिवारी, नवागढ़ में ओमप्रकाश बाचपेयी अन्य प्रत्याशियों से ज्यादा खर्च किया है। बेमेतरा में अंजोर दास महंत ने केवल 5 हजार रुपए खर्च किया है।
जनता कांग्रेस के प्रत्याशी ने किया सबसे ज्यादा खर्च
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार बेमेतरा, साजा एवं नवागढ़ में चुनाव के दौरान खर्च का ब्यौरा जिला निर्वाचन कार्यालय में निर्धारित समय पर पेश करना है। जिले में अब तक सबसे ज्यादा बेमेतरा में जनता कांग्रेस के प्रत्याशी योगेश तिवारी ने 12 लाख रुपए खर्च किया है। इसके बाद साजा में भाजपा प्रत्याशी लाभचंद बाफना ने 12 लाख खर्च किया है। नवागढ़ में बसपा प्रत्याशी ओमप्रकाश बाचपेयी ने 8 लाख खर्च किया है।
सभी प्रत्याशियों को देना है खर्च का ब्यौरा
कलेक्टर महादेव कावरे ने बताया कि जिले में निर्धारित अवधि में प्रत्याशियों को चुनाव में होने वाले खर्च को पेश करने कहा गया है। पूर्व में शाखा ने 13 प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया था। आने वाले समय में समीक्षा की जाएगी।
अभी बढ़ सकता है प्रत्याशियों का खर्च
चुनाव प्रचार अंतिम चरण में है और प्रत्याशियों के खर्च का दायरा बढ़ सकता है। आने वाले समय में निर्धारित अधिकतम खर्च के दायरे तक पहुंचने की स्थिति अंतिम समय में ही स्पष्ट होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो