script25 किसानों ने धान पर किया अपना दावा, सीसीटीवी फुटेज देखने अधिकारियों से किया आग्रह | 25 farmers claim their paddy, urging authorities to watch CCTV footage | Patrika News
बेमेतरा

25 किसानों ने धान पर किया अपना दावा, सीसीटीवी फुटेज देखने अधिकारियों से किया आग्रह

साजा ब्लाक के धान खरीदी केन्द्र गाड़ाडीह में जांच के दौरान अतिरिक्त धान पाए जाने के बाद धान बेचने वाले किसान सामने आने लगे हैं।

बेमेतराFeb 19, 2020 / 10:33 pm

Laxmi Narayan Dewangan

25 किसानों ने धान पर किया अपना दावा, सीसीटीवी फुटेज देखने अधिकारियों से किया आग्रह

25 किसानों ने धान पर किया अपना दावा, सीसीटीवी फुटेज देखने अधिकारियों से किया आग्रह

बेमेतरा . साजा ब्लाक के धान खरीदी केन्द्र गाड़ाडीह में जांच के दौरान अतिरिक्त धान पाए जाने के बाद धान बेचने वाले किसान सामने आने लगे हैं। किसानों ने 6 517 बोरा धान को अपने द्वारा बेचने और बारदाना नहीं होने की वजह से प्रविष्टि नहीं होना बताया है। किसानों ने पुष्टि के लिए केन्द्र में लगा सीसीटीवी कैमरा के फुटेज देखने का आग्रह अधिकारियों से किया है। ब्हरहाल धान बेचने वाले किसानों के सामने आने के बाद गाड़ाडीह में अवैध बताए जा रहे धान के मामले में नया मोड़ आ गया है। आगे की कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन के रूख का इंतजार किया जा रहा है।
धान को अवैध माने जाने की खबर लगते ही किसान हुए परेशान
धान खरीदी केन्द्र गाड़ाडीह में 16 फरवरी को 6517 बोरा धान अतिरिक्त पाए जाने के बाद जांच अधिकारी प्रफुल्ल रजक द्वारा उक्त धान को अवैध माने जाने की बात सामने आई। इस खबर से किसान परेशान हो गए। बुधवार को जिन 25 किसानों का धान लिया गया है उन किसानों ने जिला कार्यालय पहुंच कर कलेक्टर शिवंअनंत तायल को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कलेक्टर को अवगत कराया कि 17 तारीख को तहसीलदार रजक द्वारा धान खरीदी के संबंध में जांच की गई, जिसमें 25 किसानों का धान 6517 बोरे में भरा हुआ था, उसे अवैध घोषित किया जाना बताया गया है।
सीसीटीवी से फुटेज निकलवा कर जांच करनी चाहिए
किसान व्यंकटेश्वर सिंह, भूपेन्द्र सिंह राजपूत, कुमार सिंह, दशरथ सिंह, संजीवन सिंह, भुपलाल साहू, रोहित पटेल, डोगेन्द्र, देवचरण ने बताया कि हम लोगों के द्वारा स्वयं के खाते में धान बेचा गया है। इसका सबूत उनके पास हैं। जिसमें तौल पर्ची, टोकन है। शासन को ख्ररीदी केन्द्र मेें लगे सीसीटीवी से फुटेज निकलवा कर जांच करनी चाहिए। जिससे स्पस्ट हो सके कि धान उनके द्वारा बेचा गया है। इसमें किसी प्रकार का संशय नहीं है। उनके द्वारा तौल कराने पर बताया गया कि बरदाना नहीं है, जिसकी वजह से डाटा इंटी नहीं हो पाया था।
25 किसानों ने कलेक्टर को बताई समस्या
कलेक्टर को सभी 25 किसानों के नाम व हस्ताक्षर के साथ आग्रह किया गया है कि कंप्यूटर में उनकी धान की एंट्री कराई जाए। इसी दौरान कलेक्टर ने प्रकरण में साजा एसडीएम से फाइल मंगाने की बात कही। किसानों ने अधिकारी को दस्तावेज व बेचे गए धान का ब्यैारा प्रस्तुत किया। किसानों के साथ जिला पंचायत सदस्य राहुल टिकरिहा व अन्य जनप्रतिनिधि भी पहुंचे थे।
हमने जांच प्रतिवेदन सौंप दिया है : रजक
धान बेचे जाने के मामले की जांच कर रहे साजा तहसीलदार प्रफुल्ल रजक ने बताया कि उनके द्वारा जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दिया गया है। प्रकरण में 25 किसानों से 6 517 बोरा में रखे गए धान बगैर प्रविष्टि का पाया गया है। आगे की कार्रवाई उच्चाधिकारी करेंगे।
संचालक मंडल ने चार कर्मचारियों को कार्य से हटाया
तहसीलदार द्वारा धान खरीदी केन्द्र गाडाडीह में जांच के दौरान 6517 बोरा अतिरिक्त धान पाए जाने के मामले को संचालक मंडल ने गंभीरता से लिया है। मामले को लेकर मंगलवार को गाडाडीह समिति संचालक मंडल की बैठक हुई। जिसमें प्रस्ताव पारित करके समिति प्रबंधक ज्ञानेश्वर साहू, फड़ प्रभारी गजाधर सिंह, क?यूटर आपरेटर भारत साहू व चौकीदार मुकेश मरार को लापरवाही बरतने का दोषी मानते हुए सेवाकार्य से पृथक कर दिया गया। जिसकी सूचना संबंधितों को समिति द्वारा भेजने जाने की बात सामने आई है।

Hindi News/ Bemetara / 25 किसानों ने धान पर किया अपना दावा, सीसीटीवी फुटेज देखने अधिकारियों से किया आग्रह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो