scriptराकेश सिन्हा हैं संघ विचारक | rakesh sinha is an ideologist of rss | Patrika News
बेगूसराय

राकेश सिन्हा हैं संघ विचारक

53 वर्षीय राकेश सिन्हा संघ विचारक और राजनीती के विशेषज्ञ के रूप में ख्याति प्राप्त हैं।

बेगूसरायJul 14, 2018 / 09:22 pm

Shailesh pandey

rakesh sinha

rakesh sinha

(प्रियरंजन भारती की रिपोर्ट)
पटना। राष्ट्रपति की ओर से राज्यसभा के लिए मनोनीत किए गए प्रो.राकेश सिन्हा बिहार के बेगुसराय के रहने वाले हैं। 53 वर्षीय राकेश सिन्हा संघ विचारक और राजनीती के विशेषज्ञ के रूप में ख्याति प्राप्त हैं। उन्हें तर्क शक्ति में माहिर माना जाता है। राकेश सिन्हा उन चार लोगों में शामिल हैं जिन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, अभिनेत्री रेखा, अनु आगा और पूर्व अटार्नी जनरल पारासर के रिटायर होने के कारण यह नियुक्तियां की गई हैं।


राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर


वह दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरु कॉलेज में राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ही राजनीति शास्त्र में पढ़ाई पूरी कर गोल्ड मेडल हासिल किया। उन्होंने कोटा विश्वविद्यालय से पीएचडी की। वह टीवी चैनलों के चर्चित चेहरा हैं। टीवी पर होने वाली राजनीतिक चर्चाओं में वह संघ का पक्ष बेहतर तरीके से रखने में माहिर हैं। उनके तर्क काफी प्रभावशाली होते हैं और तथ्यों को बखूबी रखते हैं।

कई पुस्तकों के लेखक


उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखीं हैं जिनमें डॉ हेडगेवार की बायोग्राफी महत्वपूर्ण है। वह कई प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित कॉलम भी लिखते हैं। इसके अलावा वह इंडियन पॉलिसी फाउंडेशन के निदेशक हैं। यह गैर लाभ वाली रिसर्च फाउण्डेशन है। वह कौंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च के सदस्य भी हैं।
मानसून सत्र से पूर्व राज्य सभा के लिए नियुक्तियों को लेकर काफी अहम माना जा रहा है। इसका कारण राज्यसभा में सत्ताधारी दल का बहुमत नहीं होना है। सरकार को कुछ महत्वपूर्ण विधेयक पारित कराने हैं। 18 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू होगा। इसमें शुरुआत में ही उपसभापति का चुनाव होना है। उपसभापति चुनाव में सत्ताधारी दल को विपक्ष की एकता का सामना करना है। राष्ट्रपति को राज्यसभा में 12 सदस्यों की नियुक्तियों का अधिकार हैं। वर्तमान में राज्यसभा में ऐसे आठ सदस्य मनोनीत हैं।

Home / Begusarai / राकेश सिन्हा हैं संघ विचारक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो