scriptभूखंडो में भरे पानी से लोगों को परेशानी | beawar : rain water collected in plots | Patrika News

भूखंडो में भरे पानी से लोगों को परेशानी

locationब्यावरPublished: Jul 23, 2019 02:52:12 pm

Submitted by:

Bhagwat

कॉलोनियां में जमा कीचड़ दे रहा बीमारियों को आमंत्रण

beawar

भूखंडो में भरे पानी से लोगों को परेशानी

ब्यावर. बीते दिनों हुई बरसात के बाद शहर की विविध कॉलोनियों में खाली पड़े भूखंड, उनमें भरा पानी एवं जमा कीचड़ आमजन के लिए परेशानी का सबब बन गया है। भूखंडों में भरा पानी बीमारियों को भी खुला आमंत्रण दे रहा है, लेकिन नगरपरिषद की ओर से कोई सुध नहीं ली जा रही। करीब दो साल पहले नगर परिषद की ओर से कॉलोनियों में खाली पड़े भूखंडो पर चारदीवारी करवाने व चारदीवारी नहीं करवाने की स्थिति में पट्टा निरस्त करने की चेतावनी भी दी गई थी। नगर परिषद प्रशासन की इस चेतावनी को भूखंड मालिकों ने गंभीरता से नहीं लिया। जिसका नतीजा यह है कि आज भी कॉलोनियों के खाली भूखंड में ारे पानी व एकत्रित कचरे ने क्षेत्रवासियों का जीना मुहाल कर रखा है। शहर में एक के बाद एक कई कॉलोनियां विकसित हो गई परंतु इन कॉलोनियों में न तो सड़क बन सकी है एवं न ही नालियां। ऐसे में यहां पर गंदा पानी एकत्रित हो रहा है। जो लोगों के लिए समस्या का कारण बनता है।
बीमारियां फैलने का रहता डर
मौसमी बीमारियों से बचाव को लेकर चिकित्सा विभाग की ओर से जारी गतिविधियों के बीच सारा जोर साफ सफाई के वातावरण पर दिया जा रहा है। लेकिन शहर के कई इलाकों में गंदगी से हालात बुरे हो रखे हैं। करीब दो लाख की आबादी वाले शहर में दर्जनों जगह आबादी वाले क्षेत्रों में मच्छरों के रूप में खतरा पनप रहा है। संबंधित महकमों की आंखे नहीं खुल रही हैं। आबादी क्षेत्रों में खाली पड़ भूखंडो में मच्छर-मक्खी पैदा हो रहे हैं। इनकी ओर किसी का ध्यान नहीं है। विगत लबे समय से इनमें पानी जमा है। इसके अलावा कॉलोनियों में कचरे का समय पर निस्तारण नहीं हो रहा है।
यह होती है परेशानी
शहर की बाहरी कॉलोनियों में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से जगह-जगह पानी भरा है। इससे घरों के आस-पास कीचड़ फैल रहा हैतो कहीं पर मकानों को नुकसान होने की चिंता सता रही है। कॉलोनियों में खाली पड़े भूखंड भी समस्या का कारण बन गए है। इन भूखंडों में जमा पानी की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शहर की सूरज कॉलोनी, अर्चना कॉलोनी, बिजयनगर रोड, देलवाड़ा रोड, अजमेर रोड सहित अन्य स्थानों पर नवविकसित कॉलोनियों में नालियों की समुचित व्यवस्था नहीं है। हालात यह है कि घरों के आस-पास ही पानी जमा हो रहा है। इसके चलते गंदगी फैल रही है। जबकि प्रताप कॉलोनी में कई मकानों के आस-पास खासा पानी जमा हो रहा है। इससे मकानों को नुकसान होने की आशंका बनी है। कॉलोनियों के विकसित होने के बाद इनमें बड़ी संया में मकान बन गए। इसके बावजूद यहां पर सड़क व नाली की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी। इसके चलते जगह-जगह पानी जमा हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि हालत यह है कि बच्चों को स्कूल बस तक व ऑटो तक छोडऩे जाने में ही परेशानी होती है। बच्चों के कपड़े खराब होने की आशंका बनी रहती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो