scriptब्यावर को जिला बनाने की फिर उठी मांग | beawar | Patrika News
ब्यावर

ब्यावर को जिला बनाने की फिर उठी मांग

-घर-घर तक ले जाएंगे ब्यावर जिला बनाओ अभियान को, मुख्यमंत्री से मिलकर करेंगे ब्यावर को जिला बनाने की मांग

ब्यावरJan 29, 2022 / 09:24 pm

Bhagwat

ब्यावर को जिला बनाने की फिर उठी मांग

ब्यावर को जिला बनाने की फिर उठी मांग

ब्यावर. ब्यावर को जिला बनाने की मांग एक बार फिर उठी। ब्यावर जिला बनाओ अभियान को अब कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव व हर वार्ड तक ले जाने का दावा करते हुए अभियान की शुरुआत की। जिले की मांग को लेकर कांग्रेस नेता एवं पदाधिकारियों ने शुक्रवार को अजमेर रोड स्थित एक होटल में बैठक आयोजित कर आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसमें ब्यावर को जिला बनाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान के साथ ही शहरवासियों को साथ लेकर मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस नेता मनोज चौहान ने कहा कि शहर को जिला बनाने की वर्षों पुरानी मांग की है। इस मांग को पूरा किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मेरे राजनीतिक भगवान है और मैं अपने भगवान से प्रसाद के रूप में ब्यावर को जिला बनाने की मांग करुंगा। आगामी दिनों में आने वाले राज्य के बजट में शहर को जिला बनाने की पुरजोर मांग उठाई जाएगी। शहर की आबादी सहित अन्य मापदंड के अनुरुप ब्यावर जिला बनाए जाने की योग्यताएं रखता है। शहर का विशिष्ट इतिहास रहा है तथा पूर्व में अजमेर मेरवाडा केन्द्र शासित प्रदेश का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। जहां प्रदेश की प्रथम नगर परिषद रही और बहुमूल्य खदानों व सीमेंट उद्योग नगरी के साथ सूती मिलों की उद्योग नगरी रहा है। जिले की मांग को लेकर कांग्रेस गांव-गांव और ढाणी- ढाणी एवं वार्ड वार हर मोहल्ले तक जाकर जिले बनाने के लिए सार्थक और सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव नितेश यादव, प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस धर्मदास अटवाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव (खेल प्रकोष्ठ) शैलेश शर्मा, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस गौरव शर्मा एवं पार्षद एव विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस भूपेन्द्रपाल पंवार मौजूद रहे।

Home / Beawar / ब्यावर को जिला बनाने की फिर उठी मांग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो