scriptशोभायात्रा में झलकी श्रद्धा | beawar | Patrika News

शोभायात्रा में झलकी श्रद्धा

locationब्यावरPublished: Aug 25, 2019 08:35:07 pm

Submitted by:

sunil jain

शोभायात्रा में झलकी श्रद्धा
चालीहो महोत्सव का समापन

शोभायात्रा में झलकी श्रद्धा

शोभायात्रा में झलकी श्रद्धा

शोभायात्रा में झलकी श्रद्धा

चालीहो महोत्सव का समापन

ब्यावर. नन्दनगर स्थित झूलेलाल मन्दिर में मनाए जा रहे चालीहो महोत्सव का समापन कुनड़ी विसर्जन की शोभायात्रा के साथ हुआ। सुबह झूलेलाल मन्दिर में बहिराणा साहिब का आयोजन किया गया। पंजडे़ के पश्चात श्रद्धालुओं की ओर से तैयारी की गई कुनड़ी पर जल के छींटो से पल्लव पाया गया। श्रद्धालुओं ने कलश को सिर पर धारण कर कुनड़ी विसर्जन की शोभायात्रा मन्दिर से प्रारम्भ हुई। जो चाग चितार रोड, पाली बाजार, एकता सर्किल होते हुए सुभाष उद्यान पहुंची। जहां पर पंजडे़ गाए गए और कुनड़ी का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। इस दौरान लक्ष्मणदास गुरनानी, हरीश मलकानी, भगवान दरयानी, आसनदास, हरिकिशन तिलोकानी, ईश्वरदास नाथानी, लीलाराम थावानी, कमल चंचलानी आदि मौजूद रहे।
…………………………………………………………….

नई संस्था गठित, टेऊंराम अध्यक्ष
ब्यावर. सिन्धी सेन्ट्रल समाज संस्था ब्यावर ( नई) का पुर्नगठन कर नन्द नगर निवासी टेऊंराम मंगलानी को अध्यक्ष चुना गया। यह निर्णय सिन्धी समाज के प्रबुद्धजलन की मौजूदगी में हुई बैठक में लिया गया। जिसमें एक रुपया जमा कर सदस्यता ग्रहण कराई गई। सर्व सिन्धी समाज महासभा राजस्थान के जिलाध्यक्ष भगवान भंभानी सहित आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो