script

मूर्ति हटाने पर गरमाया माहौल

locationब्यावरPublished: Aug 25, 2019 02:11:45 pm

मूर्ति हटाने पर गरमाया माहौलसिटी थाना पुलिस ने छह जनों को हिरासत में लिया तो हुआ विवाद, थाने पहुंचकर जताया रोष

मूर्ति हटाने पर गरमाया माहौल

मूर्ति हटाने पर गरमाया माहौल


ब्यावर. गणेशपुरा में सरकारी भूमि पर मूर्ति लगाने को लेकर विवाद हो गया। प्रशासन ने मौके से मूर्ति को कब्जे में लिया। मूर्ति को थाने में रखवाया गया। पुलिस ने मौके से छह जनों को हिरासत में लिया है। इससे माहौल गरमा गया। समाज के लोग एकत्र हो गए और रैली के रुप में नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे। लोगों को पकडे़ जाने पर विरोध जताया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। लोगों के विरोध को देखते हुए पुलिस उपअधीक्षक कार्यालय के बाहर भी पुलिस जाब्ता तैनात रहा।
पुलिस उपअधीक्षक हीरालाल सैनी ने बताया कि शुनिवार देर रात को गणेशपुरा में पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा लगाए जाने की सूचना मिली। जानकारी मिलने पर शहर थानाधिकारी रमेन्द्रसिंह मयजाब्ते के मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर वहां पर मौजूद लोग रवाना हो गए। मौके पर तहसील प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। सरकारी जमीन पर मूर्ति लगाने पर उसे अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस प्रतिमा को लेकर थाने आ गई। इधर मामले की जानकारी मिलने पर समाज के लोग मौके पर एकत्र हो गए। वहां से लोग रैली के रुप में पुलिस उपअधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान समाज के लोगों ने पुलिस उपअधीक्षक हीरालाल सैनी को ज्ञापन सौपा। इसमें प्रतिमा को खंडित करने पर रोष जताया। उस स्थान पर वापस प्रतिमा लगाए जाने की मांग की। इस दौरान विधायक शंकरसिंह रावत, करणसिंह रावत, विक्रान्तसिंह, शिवराज, नाथूसिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
छह जनों को लिया हिरासत में
पुलिस ने मौके से छह जनों को हिरासत में लिया है। पुलिस इन्हें पकड़कर थाने ले आई। लोगों ने इन युवकों को पकड़कर थाने लाने पर विरोध जताया। लोगों को कहना था कि प्रतिमा लगी तो कार्रवाई करनी चाहिए। प्रतिमा को खंडित नहीं करनी चाहिए।
मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात किया
जिस स्थान पर प्रतिमा लगाई गई। वहां से प्रतिमा को हटाए जाने के बाद लोग एकत्र हो गए। लोगों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया। इसके अलावा जवाजा, सदर व अन्य थाने पुलिस का जाब्ता भी बुलवा लिया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो