scriptबारिश में खूब नहाया ब्यावर शहर, कई जगह पानी भरा | A lot of water in the rainy Beawar city | Patrika News

बारिश में खूब नहाया ब्यावर शहर, कई जगह पानी भरा

locationब्यावरPublished: Jun 16, 2019 01:19:07 am

Submitted by:

suresh bharti

गर्मी के मारे बेहाल लोगों को मिली राहत, तापमान में आई अचानक गिरावट, ब्यावर शहर में कई जगह पानी भरने से हुई परेशानी

A lot of water in the rainy Beawar city

बारिश में खूब नहाया ब्यावर शहर, कई जगह पानी भरा

ब्यावर (अजमेर). आसमां से बरसते अंगारे और तपती धरती के बीच शनिवार को हुई बारिश से ब्यावर को लोगों को काफी राहत मिली। बारिश के चलते मौसम सुहाना जरूर हो गया,लेकिन उमस भी व्याप्त हो गई। पिछले दो दिनों से पसीने से तरबतर लोगों के लिए बारिश खुशगवार रही। चक्रवात वायु के असर से ब्यावर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में शनिवार दोपहर अच्छी बारिश हुई। लोगों को गर्मी और उमस से से निजात मिली। न्यूनतम तापमान ३२ और अधिकतम ३६ डिग्री सेंटीग्रेट रहा।
शनिवार सुबह करीब ११.३० बजे पीपलाज सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश शुरू हुई। करीब आधे घंटे तक बारिश का यह दौर चलता रहा। दोपहर करीब १ बजे ब्यावर में बारिश शुरू हुई जो करीब आधे घंटे चली। बारिश थमते ही अपराह्न करीन 3 बजे फिर से बादलों की गर्जना के साथ बारिश शुरू हुई जो देर तक चलती रही।
बारिश से कई स्थानों पर पानी भर गया। बारिश से बचाव के लिए लोग यहां वहां सिर छुपाते नजर आए। बारिश से ठेले वालों का माल भीग गया। उधर, बारिश के चलते चाय और चाट-पकोड़ी दुकानों पर खासी भीड़ रही। लोग बारिश में चाट के चटकारे लेते नजर आए।
प्री-मानसून बारिश

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 1 जुलाई को मानसून आएगा। जानकार इसे प्री-मानसून बारिश बता रहे हैं। मानसून आने पहले तक मौसम का मिजाज मिला जुला रह सकता है। इस दौरान बारिश के साथ आंधी आने की भी संभावनाएं रहेंगी।
वहीं मौसम विभाग का मानना है कि चक्रवात वायु ने गुजरात में प्रवेश करने से पहले अपना रास्ता बदल लिया है। इसके असर से राजस्थान में ४-५ दिन आंधी और बारिश रह सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो