scriptआंखों को ऐसे बनाएं खूबसूरत | Tips to make eyes beautiful | Patrika News

आंखों को ऐसे बनाएं खूबसूरत

Published: Feb 06, 2018 08:22:19 pm

चेहरे के मेकअप में आंखों को कभी भी अनदेखा नहीं किया जा सकता। यह कहना है सांगानेर की ब्यूटीशियन टीना का। वे बतातीं हैं शेप के अनुसार…

eyes beautiful

eyes beautiful

चेहरे के मेकअप में आंखों को कभी भी अनदेखा नहीं किया जा सकता। यह कहना है सांगानेर की ब्यूटीशियन टीना का। वे बतातीं हैं शेप के अनुसार आंखों का मेकअप किया जाए तो व्यक्तित्व और भी आकर्षक हो जाता है। आंखें चेहरे का सबसे आकर्षक हिस्सा हैं। किसी से मिलते ही सबसे पहले ध्यान आंखों पर ही जाता है। आमतौर पर बड़ी आंखें सभी को भाती हैं, लेकिन यदि वे छोटी भी हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है।

आइब्रोज को करें डार्क

आंखों को बड़ा दिखाने में आइब्रोज काफी मदद करती हैं। आइब्रो पेंसिल से इन्हें डार्क कर लें। ध्यान रखें कि पूरी आइब्रो फ्रेम सही तरीके से डार्क हो ताकि आपके चेहरे का यह हिस्सा सबका ध्यान खींच सके।

 

क्रीज लाइन डार्क करें

 

अपनी आंखों के क्रीज एरिया को अपने नेचुरल टोन से एक शेड डार्क करें। इसके लिए मैट आईशेडो का इस्तेमाल कर सकती हैं।

 

हल्का शेड लगाएं

 

क्रीज लाइन को एक शेड डार्क करने के बाद मेन आइलिड पर लाइट कलर का मैट शेड लगाएं। इससे आपकी आंखों का यह हिस्सा ज्यादा हाइलाइट होगा।

 

हाइलाइट करें इनर

 

आंखों को बड़ा दिखाने के लिए इनर कॉर्नर को शिमर शेड से हाइलाइट करें। यह अट्रैक्टिव लगने के साथ-साथ आंखों को बड़ा दिखाने में अहम भूमिका निभाएगा।

 

लगाएं काजल

 

काजल फैल सकता है, इससे बचने के लिए टाइटलाइन पर काजल लगाएं। इसे लगाते ही आप खुद बदलाव महसूस करेंगी।

 

मस्करा लगाएं

 

आखिर में मस्कारा लगाना कभी न भूलें। आपकी पलकें आंखों को बड़ा दिखाने में काफी मदद करती हैं। अगर मेकअप न कर रही हों, तब भी आइलैशेज को कर्ल कर मस्कारा जरूर लगाएं।

 

आंखों का रखें ख्याल

 

आंखों का मेकअप करने के साथ ही उनका ख्याल रखना भी जरूरी होता है। इसके लिए हफ्ते में एक या दो बार आंखों की थकान को कम करने के लिए खीरे का प्रयोग करें। आंखों को साफ करने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

 

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो