जिसने सुना गमगीन हो गया बहन की शादी के दिन हुई दर्दनाक घटना के बाद गठवाड़ी कस्बे सहित आसपास के गांवों के लोग दुखी थे। जिसने भी घटना के बारे में सुना उसकी आंखें नम हो गई। वहीं परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार युवक बहन को दी जाने वाली बाइक से गठवाड़ी बाजार से फ्रूट चाट के लिए सामान लेकर लौट रहा था। इसी दौरान पिकअप चालक टक्कर मार फरार हो गया।
धरी रह गई तैयारियां लोगों ने बताया कि मृतक की बहन की शनिवार को शादी थी। जिसको लेकर दौसा के समीप बाछड़ी नांगल से बारात आ रही थी। शादी को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी थी। बारात के स्वागत सत्कार के लिए शामियाना सजाया जा रहा था। वहीं हलवाई मिठाई बनाने में लगे थे, लेकिन हादसे की जानकारी के बाद सब खुशियां मातम में बदल गई।
मां व बहनें हुईं बेसुध जानकरी के अनुसार मृतक के चार बहन व एक छोटा भाई है। तीन बहनों की पहले शादी हो चुकी थी। वहीं एक बहन की शनिवार को शादी थी। घटना के बाद मृतक की मां व बहनें रो-रो कर बेसुध हो रही है। वहीं मृतक के पिता व भाई गम में डूबे थे।