scriptराजस्थान पत्रिका जागो जनमत रथ यात्रा शाहपुरा विधानसभा पहुंची | Rajasthan patrika Jago Janmat Rath Yatra reached Shahpura assembly | Patrika News

राजस्थान पत्रिका जागो जनमत रथ यात्रा शाहपुरा विधानसभा पहुंची

locationबस्सीPublished: Nov 28, 2018 09:00:50 pm

Submitted by:

Satya

भ्रमित करने वाली फेक न्यूज से बचने और मतदान करने का दिया संदेश
##shuddh ka yuddh
##changemakers
# Rajasthan patrika
#Rajasthan election

sp

राजस्थान पत्रिका जागो जनमत रथ यात्रा शाहपुरा विधानसभा पहुंची



शाहपुरा
राजस्थान पत्रिका की जागो जनमत रथ यात्रा बुधवार को शाहपुरा पहुंची। लोकतंत्र के उत्सव में हर मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं फेक न्यूज से बचने के उद्देश्य को लेकर निकाली जा रही जागो जनमत रथ यात्रा ने मतदाताओं को जागरुक किया। इस दौरान जागो जनमत रथ यात्रा कस्बे के पीपली तिराहा होते हुए नीमकाथाना रोड पर पंचायत समिति के पास बीआर कॉलेज पहुंची। इस दौरान बीआर महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह से हिस्सा लिया।

फेक न्यूज से बचने को किया प्रेरित

इस दौरान पत्रिका प्रतिनिधि ने फेक न्यूज से बचने और ७ दिसम्बर को मतदान जरूर करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में लोकतंत्र, सरकार और मतदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पत्रिका की ओर से दिनेश गौतम ने जागो जनमत कार्यक्रम के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए। एक-एक वोट कीमती होता है। इसी एक-एक वोट से अच्छे प्रत्याशी का चयन किया जा सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं और कॉलेज स्टॉफ को राजस्थान पत्रिका की ओर से शुरू किए शुद्ध के लिए युद्ध अभियान की जानकारी भी दी।

उन्होंने कहा कि जब हरेक मतदाता यह तय कर लेगा कि उसे एक पढ़े लिखे व योग्य व्यक्ति को सरकार की भागीदारी में आगे बढऩा। तब हमारा लोकतंत्र और अधिक मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि फेक न्यूज से हम सब को सावचेत रहने की आवश्यकता है। फेक न्यूज भ्रमित करती है। इसलिए इस पर विश्वास करने से पहले इसकी प्रमाणिता की जांच कर लेनी चाहिए।

मतदान का दिलाया संकल्प

कार्यक्रम में महाविद्यालय निदेशक सीताराम चौधरी ने भी संबोधित किया और मतदाताओं को निर्भय होकर मतदान करने की बात कही। इसके बाद कॉलेज के विद्यार्थियों को अपने मत का उपयोग आवश्यक रुप से करने की शपथ दिलाई गई।
सवाल-जवाब भी

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सवाल -जवाब भी किए गए। इस मौके एमडी महेश ढबास, शिक्षक देवेन्द्र कुमार यादव, प्राचार्य डॉ. पूनम अग्रवाल, भारती कुमावत, सुमित्रा समेत कई शिक्षक मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो