scriptतेज धमाके की आवाज से सहमे लोग, छर्रे के आकार के टुकड़े मिले | Patrika News
बस्सी

तेज धमाके की आवाज से सहमे लोग, छर्रे के आकार के टुकड़े मिले

चाकसू थाना क्षेत्र के बाढ़ बागपुर गांव में रविवार देर रात्रि को धमाके की आवाज से लोग सहम गए। धमाके की आवाज के बाद आसपास के लोग बाहर निकलकर एकत्रित हो गए।

बस्सीApr 30, 2024 / 03:07 pm

Kamlesh Sharma

कादेड़ा। चाकसू थाना क्षेत्र के बाढ़ बागपुर गांव में रविवार देर रात्रि को धमाके की आवाज से लोग सहम गए। धमाके की आवाज के बाद आसपास के लोग बाहर निकलकर एकत्रित हो गए। वहीं कई लोग जानकारी लेते नजर आए।
धमाके के बाद मकान की बालकनी में गोल छर्रे आकार के टुकड़े बिखरे मिले। गनीमत रही कि इस दौरान रात्रि 10:45 के आसपास का समय होने की वजह से लोग घरों में रहने की वजह से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
बाढ़ बागपुर गांव निवासी रामबाबू यादव ने पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करवाई कि उसके घर के बाहर धमाके की आवाज आई और मकान की दूसरी मंजिल की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना के बाद चाकसू एसीपी सुरेंद्र कुमार और चाकसू थानाधिकारी कैलाशदान ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं धमाके के बाद बालकनी में बिखरे हुए गोल छर्रे के आकार के टुकड़ों को लेकर आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आलाधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर तथ्य एकत्रित किए। वहीं सूचना के बाद एफएसएल टीम ने मौके से तथ्य एकत्रित कर जांच शुरू कर दी है। वहीं चाकसू थानाधिकारी कैलाशदान से मिली जानकारी के अनुसार एफएसएल जांच रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Home / Bassi / तेज धमाके की आवाज से सहमे लोग, छर्रे के आकार के टुकड़े मिले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो