script

jaipur rural : पर्यावरण व स्वास्थ्य चेतना का संदेश देने तिरंगा यात्रा पर निकला युवा इंजिनियर

locationबस्सीPublished: Nov 09, 2019 06:55:52 pm

शाहपुरा में लोगों ने किया अभिनंदन

jaipur rural : पर्यावरण व स्वास्थ्य चेतना का संदेश देने तिरंगा यात्रा पर निकला युवा इंजिनियर

jaipur rural : पर्यावरण व स्वास्थ्य चेतना का संदेश देने तिरंगा यात्रा पर निकला युवा इंजिनियर

शाहपुरा।

देशवासियों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने को लेकर फरीदाबाद निवासी एक युवा इंजिनियर अरुण मित्तल ने तिरंगा यात्रा शुरु की है। जम्मू से शुरू की गई उनकी पैदल तिरंगा यात्रा कन्या कुमारी जाकर सम्पन्न होगी।
यात्रा के दौरान इंजिनियर आमजन को पर्यावरण संरक्षण करने और अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरुक कर रहे हैं। मित्तल शनिवार को शाहपुरा कस्बे में पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने व प्लास्टिक पॉलिथिन का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुक किया।
साथ ही पहला सुख निरोगी काया का भी संदेश दिया। युवा इंजिनियर मित्तल ने बताया कि यदि हम पर्यावरण को लेकर अभी सचेत नहीं हुए तो हमारी आने वाली पीढी को भयंकर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन संभव नहीं है। पर्यावरण संरक्षण से ही हम सबका जीवन संरक्षित है। मित्तल ने बताया कि उन्होंने 14 सितम्बर को जम्मू से अपनी पैदल तिरंगा यात्रा की शुरुआत की थी। इस दौरान वह देश के कई प्रदेशों से होते हुए कन्या कुमारी पहुंचेंगे।
देश भ्रमण के साथ संदेश
मित्तल ने महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय से मेकेनिकल में इंजिनियर की शिक्षा ली है। शिक्षा के बाद विदेश जाने की इच्छा थी, लेकिन उसी दौरान उनकी मां का देहांत होने से नहीं जा सके। इसके बाद पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान से प्रेरित होकर उन्होंने लोगों को पर्यावरण व स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने की ठान ली और पैदल यात्रा पर निकल गए।
मित्तल ने बताया कि आमजन को जागरुक करने के साथ ही देश भ्रमण से विभिन्न क्षेत्रों के लोगों और उनकी बोली, रहन सहन, संस्कृति से रुबरू होने का भी मौका मिल रहा है। यहां शाहपुरा पहुंचने पर इंजिनियर अरुण मित्तल का अखिल भारतीय साहित्य परिषद के अध्यक्ष रामस्वरूप रावतसरे, शाहपुरा राईडर्स गु्रप के अध्यक्ष उमेष जांगिड़, मुकेश पारीक, अनीष व्यास, रतन लाल, दिनेश टीलावत, बंशीघर यादव सहित कई लोगों ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। यहां से वे आगे के लिए रवाना हो गए।


ट्रेंडिंग वीडियो