scriptपांच दिन में मनोज ठाकरे के हत्यारे नहीं पकड़ाए तो करेंगे आंदोलन | Manoj Thakre's killer will not be caught in five days if agitation | Patrika News

पांच दिन में मनोज ठाकरे के हत्यारे नहीं पकड़ाए तो करेंगे आंदोलन

locationबड़वानीPublished: Jan 22, 2019 01:16:56 am

मनोज ठाकरे हत्याकांड : भाजपा ने सड़क पर किया कमलनाथ सरकार का विरोधपुलिस ने की पुतले की छिना झपटी, फिर भी कर दिया पुतला दहन प्रदेश में बिगड़े माहौल को लेकर सड़क पर आए भाजपाई

Manoj Thakre's killer will not be caught in five days if agitation

Manoj Thakre’s killer will not be caught in five days if agitation

बड़वानी. प्रदेश में बिगड़ते माहौल और भाजपा नेताओं की हत्याओं के बाद भाजपाई सड़क पर उतर आए। बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदेश भाजपा के आह्वान पर जिला मु यालय के कोर्ट चौराहा पर कमलनाथ सरकार का पुतला दहन किया गया। भाजपा नेता और कार्यकर्ता राजघाट रोड स्थित बीजेपी कार्यालय से पैदल निकले और कोर्ट चौराहे पर पहुंचे।
यहां पुलिसबल की तैनाती को देखते हुए भाजपाई कोर्ट गेट के सामने ही रूक गए और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान इन्होंने कमलनाथ पुतला जला तो दिया, लेकिन इसी बीच थाना प्रभारी राजेश यादव व एसआई आरके लौवंशी इनके बीच में कूद पड़े और पुतले पर पानी डाल दिया।
इस दौरान पुतले को लेकर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में छीनाझपटी भी हुई। इतना होने के बाद भी भाजपाई नहीं मानें और उन्होंने पुतले को लिया और पुतला दहन कर दिया।
गृहमंत्री के खिलाफ की नारेबाजी
भाजपाईयों ने प्रदर्शन के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। गृहमंत्री बाला बच्चन के विरोध में भी जमकर नारेबाजी की। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाला बच्चन और प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। पुतला दहन के बाद सभी कोर्ट चौराहे पर एकत्रित हुए और नुक्कड़ सभा हुई। इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री अंतर सिंह आर्य ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जब से सत्ता में आई है पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। हर शहर, नगर और छोटे कस्बों में राजनीतिक हत्याएं हो रही हैं। बलवाड़ी मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे की निर्दयता पूर्वक निर्मम हत्या हुई है। इसके पूर्व में भी व्यापारियों एवं भाजपा नेताओं की हत्या हुई है। इन घटनाओं से पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में रोष है। उसी के विरोध स्वरूप हम प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर रहे हैं। उन्होंने यहां हत्याओं और आपराधिक घटनाओं की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। साथ ही कहा कि पांच दिनों में मंडल अध्यक्षर ठाकरे के हत्यारे पकड़े नहीं जाते हैं तो जिले में मंडल स्तर पर आंदोलन करेंगे।
कांग्रेस ने जंगल राज स्थापित किया
भाजपा जिला अध्यक्ष ओम खंडेलवाल ने कहा, भाजपा की सरकार ने मप्र को 15 साल के शासन के दौरान अथक प्रयास से प्रदेश को शांति का टापू बनाया था। आज कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में जंगल राज स्थापित कर दिया। अब यहां हत्या और लूट वारदातें आते हो रही हैं। मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि इन सब वारदातों पर जल्द से जल्द काबू पाया जाए और प्रदेश में शांति का राज स्थापित किया जाए। नुक्कड़ सभा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम सोनी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हिदायतुल्ला शेख ने संबोधित किया।
विरोध प्रदर्शन में ये थे उपस्थित
विधायक प्रेमसिंह पटेल, एस वीरा स्वामी, सुभाष जोशी, अंतर पटेल, अजय यादव, त्रिलोक मालवीय, श्याम बर्डे, राजेश पंडित, हीरा यादव, रमेश जाट, ताराचंद राठौर, गोविंद पाटीदार, सुखदेव यादव, मंडल अध्यक्ष जगदीश धनगर, सचिन पुरोहित, कृष्णा यादव, पन्नालाल मोगरे, जितेंद्र यादव, तुलसीराम पटेल, संग्राम सिंह सिसोदिया, बीपी सिंह, ओम भावसार, भगवती शिंदे, भागीरथ पाटीदार, राज कुमार परिहार, अमित शर्मा, शुभम पांडे, मिथुन यादव सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
जल्द ट्रेस कर लेंगे मनोज ठाकरे के हत्यारों को: एडीजी
सेंधवा. भाजपा के बलवाड़ी मंडल के अध्यक्ष मनोज ठाकरे की हत्या मामले में पुलिस प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। हत्याकांड के बाद सोमवार को गृहमंत्री बाला बच्चन, एडीजी वरुण कपूर बलवाडी पहुंचे। एडीजी ने कहा, जल्द ही मनोज ठाकरे के हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं पुलिस को घटना से पहले के कुछ संदिग्धों के वीडियो फुटेज मिलने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियोंं ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।
पूरे मामले में चर्चा है कि जब मनोज ठाकरे घर से मॉर्निंग वाक पर निकले तो उस दौरान किन लोगों ने उन्हें देखा। चर्चा है कि रविवार सुबह जल्दी खुलने वाली होटलों के कर्मचारियों सहित संचालकों सहित खेतो में सुबह के समय काम करने वाले किसानों से पूछताछ से कोई बड़ा सुराग मिल सकता है। पुलिस द्वारा घटना के दिन फोरेंसिक टीम के घटनास्थल का निरीक्षण और डॉग स्क्वॉड द्वारा दिए इनपुट की जांच कर रही है। सोमवार शाम को एडीजी, डीआईजी सहित अनेक अधिकारी बलवाड़ी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
हत्याकांड में लोगों के बीच वीडियो फुटेज को लेकर भी चर्चा चल रही है। चर्चा है कि कुछ स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज में सुबह एक बाइक पर कुछ युवक गांव में बार-बार देखे गए है।
हालांकि अभी वीडियो फुटेज मिलने की पुष्टि न तो पुलिस ने की है ना ही किसी ने व्यक्ति ने। घटना के दिन फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर अनार के खेत के समीप बाइक के टायरों के निशान दिखे थे। टीम ने एसपी और एडिशनल एसपी को भी उक्त जगह का निरीक्षण कराया था, जहां से हत्यारों के भागने की आशंका है। डॉग स्क्वॉड भी उसी रुट से निकला था। पुलिस अधिकारियों को संदेह है कि आरोपी हत्या को अंजाम देकर खेत में होते हुए बाइक से फरार हो सकते हैं।
भाजपा का ही करीबी हो सकता है आरोपी
प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन ने सेंधवा में कहा कि भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे की हत्या का जल्द पर्दाफाश करेंगे। भाजपा के करीबी के द्वारा हत्या को को अंजाम दिए जाने की आशंका है। पुलिस काम कर रही है। प्रदेश में भाजपा द्वारा विरोध करना और पुतला फंूकना जैसे कदम उठाने से पहले कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने पर ध्यान देना चाहिए। मंदसौर में महापौर की हत्या में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा हत्या की गई है। आरोपी जेल में है। भाजपा जल्दबाजी ना करें।
भाजपा नेताओं के बीच विवाद चर्चा का विषय
विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा नेताओं में हुए विवाद और वायरल हुई ऑडियो रिकॉर्डिंग की भी चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा नेताओं के बीच हुए विवाद और बाद में ऑडियो वायरल होने की घटना की से ये बात सामने आई थी कि भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि भाजपा नेताओं ने किसी भी विवाद को नकार दिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो