scriptश्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजीं मनमोहक झांकियां | Krishna Janmashtmi celebrated in Sendhwa | Patrika News

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजीं मनमोहक झांकियां

locationबड़वानीPublished: Aug 16, 2017 11:42:00 pm

श्री कृष्ण जन्माष्टमी हर्षाेल्लास से मनाई गई। प्रमुख मंदिरों में आकर्षक साज सज्जा की गई थी। मंदिरों में भव्य झांकियां भी सजाई गईं।

Shri Krishn Janmashtmi celebration in Sendhwa Barwani

Shri Krishn Janmashtmi celebration in Sendhwa Barwani

सेंधवा. सेंधवा में मंगलवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी हर्षाेल्लास से मनाई गई। प्रमुख मंदिरों में आकर्षक साज सज्जा की गई थी। मंदिरों में भव्य झांकियां भी सजाई गईं। रात 12 बजे भगवान की महाआरती कर माखन मिश्री की प्रसादी बांटी गई। शिव कॉलोनी स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में आकर्षक सजावट के साथ सजीव झांकियां सजाई गईं। झांकी के माध्यम से कृष्ण लीलाओं का वर्णन किया गया। बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा धारण कर नृत्य की प्रस्तुति दी। झांकी देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सत्य नारायण मंदिर में भी पुष्पों एवं लाइटिंग से आकर्षक सजावट की गई। भव्य झांकियां भी बनाई गईं। मंदिर में भजन मंडली की ओर से भजन कीर्तन किया गया। मंगल भवन स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर में झांकी बनाई गई थी। यहां पर भी रात में भजन कीर्तन हुआ। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की आरती की गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों को माखन मिश्री प्रसादी का वितरण किया गया। रात में भगवान के जयकारों से मंदिर गूंज उठे। मोतीबाग स्थित जलाराम मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।

तिरंगे के रूप में भगवान का श्रृंगार
जन्माष्टमी के अवसर पर स्थानीय दिनेशगंज स्थित मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। इस अवसर पर भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया गया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भगवान का तिरंगे के रूप में भव्य श्रृंगार देखते ही बन रहा था। इसके दर्शन के लिए श्रद्धालु देर रात तक मंदिर पहुंचते रहे। गुलाब, गेंदा, मोगरे के पुष्पों सहित हरी पत्तियों से मनमोहक श्रृंगार किया गया था। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाई गई। देर रात तक भजन कीर्तन हुए। रात 12 बजे भगवान की आरती कर प्रसादी बांटी गई। बुधवार सुबह नंद उत्सव मनाया गया। दोपहर एक बजे तक भजन कीर्तन हुए।
Shri Krishn Janmashtmi celebration in Sendhwa Barwani
IMAGE CREDIT: patrika
स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी पर गूंजी किलकारी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर कई घरों में किलकारियां गूंजी। इस खास मौके पर बच्चों के जन्म लेने से परिवार में खुशी का मौहाल रहा। स्थानीय सिविल अस्पताल में स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों का जन्म हुआ। अस्पताल में भर्ती ममता पति छोटू को पुत्र एवं ललिता पति ईश्वर निवासी न्यू बस स्टैंड सेंधवा को पुत्री रत्न प्राप्त हुई। इसी तरह मेहंदी गिलदार निवासी मुहाला, बाली पति दीपक निवासी झिरी झामली को पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई। इस खास अवसर पर बच्चों के जन्म लेने से परिजनों में खुशी का माहौल रहा। उन्होंने मिठाइयां वितरित कर हर्ष जताया। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो