scriptसेंधवा में शान से फहराया तिरंगा | Independence day celebrated enthusiastically in Sendhwa | Patrika News

सेंधवा में शान से फहराया तिरंगा

locationबड़वानीPublished: Aug 16, 2017 11:27:00 pm

स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां हुईं। देशभक्ति गीतों से पूरा शहर दिनभर गूंजता रहा।

Sendhwa independence day celebration barwani

Sendhwa independence day celebration barwani

सेंधवा. स्वतंत्रता दिवस नगर में हर्षाेल्लास से मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां हुईं। देशभक्ति गीतों से पूरा शहर दिनभर गूंजता रहा। सुबह स्कूल, कॉलेज, मदरसों सहित तमाम शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। मंडी शेड में मुख्य कार्यक्रम हुआ। इस दौरान नगर के नागरिकों ने कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। परेड व मार्च पास्ट भी हुआ।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह से ही कार्यक्रमों की शुरूआत हो गई थी। शहर का माहौल पर्व की तरह नजर आया। अल सुबह से ही चहल पहल शुरू हो गई थी। लोग ध्वजारोहण स्थलों की ओर बड़े ही उत्साह के साथ जाते दिखाई दिए। स्कूल, कॉलेज व शासकीय कार्यालयों में सुबह साढ़े ७ बजे झंडावंदन हुआ। इसके बाद साढ़े ८ बजे किला प्राचीर पर एसडीएम शिवम वर्मा ने ध्वजारोहण किया। एसडीएम ने उपस्थित नागरिकों एवं विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया। झंडा चौक पर ९ बजे जनप्रतिनिधि छोटू चौधरी एवं रम्मूकाका ने झंडावंदन किया। राष्ट्रगान की प्रस्तुति हुई। बढ़चढ़कर लोगों ने हिस्सा लिया। मुख्य कार्यक्रम स्थल मंडी शेड में सुबह साढ़े ९ बजे जनपद पंचायत अध्यक्ष भागाबाई तरोले ने ध्वजारोहण किया। एनसीसी कैडेट्स ने सलामी दी। स्काउट गाइड ने भी परेड व मार्च पास्ट किया। विद्यार्थियों की ओर से देशभक्ति गीतों पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति की गई। इस मौके पर हजारों की संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। अंत बच्चों को पुरस्कार वितरित किया गया। इसके पूर्व तहसीलदार डॉ. मुन्ना अड़ ने सीएम को संदेश पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि विकास आर्य, सांसद प्रतिनिधि निलेश अग्रवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखलाल परमार आदि मौजूद रहे। मौलाना आजाद चौक पर आम मुस्लिम जमात के सदर मो. सईद भुट्टो ने झंडावंदन किया। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व नागरिक मौजूद रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्साह रहा। ग्राम पंचायतों में भी ध्वजारोहण के कार्यक्रम किए गए।
Sendhwa independence day celebration barwani
IMAGE CREDIT: patrika
मेडिकल कॉलेज में झंडावंदन
सेंधवा होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबंद्ध चिकित्सालय में स्वतंत्रता दिवस की 71वीं वर्षगांंठ मनाई गई। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. एसएनसिंह, कोषाध्यक्ष महेश सोनी, सचिव अशोक कुमार तोमर, महेंद्रसिंह बुंदेला, प्राचार्य डॉ. एस प्रसाद, उप-प्राचार्य डॉ. एसजी पाटिल, समस्त शैक्षणिक स्टाफ सहित छात्र-छात्राएं एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Sendhwa independence day celebration barwani
IMAGE CREDIT: patrika
राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया
सेंधवा पब्लिक स्कूल में अध्यक्ष अशोक तायल ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने डंबल्स एवं पीटी की प्रस्तुति दी। छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत की। शिक्षक आकाश नरगावे के मार्गदर्शन में कक्षा विद्यार्थियों ने स्केटिंग की प्रस्तुति दी। छात्र परिषद को प्राचार्य द्वारा शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष तायल ने राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था सचिव श्याम एकड़ी, राजेंद्र मोतियानी आदि मौजूद रहे। सैंड आर्ट द्वारा राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
Sendhwa independence day celebration barwani
IMAGE CREDIT: patrika
हैरतअंगेज करतब दिखाए
लायंस कान्वेंट हायर सेकेंड्री स्कूल में स्वाधीनता दिवस के मौके पर पूर्व छात्र इंजीनियर आदित्य पाालीवाल एवं डॉ. प्रतीक मित्तल ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट, म्यूजिकल पीटी और पिरामिड के साथ मार्शल आर्ट के हैरतअंगेज प्रदर्शन किए। चेयरमेन बीएल जैन ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में लायंस क्लब अध्यक्ष महेंद्र जायसवाल, स्वप्निल सोनी, सुभाष गर्ग, विजय मालवीया, शांतिलाल पी. सोनी, शांतिलाल सी. सोनी, श्याम तायल, प्राचार्य हेनरी डिसूजा आदि मौजूद रहे।
Sendhwa independence day celebration barwani
IMAGE CREDIT: patrika
स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण किया
स्वामी विवेकानंद शिक्षा महाविद्यालय में स्वाधीनता दिवस के अवसर पर बीएल जैन ने ध्वजारोहण किया। प्रभारी प्राचार्य केसी पालीवाल ने स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण किया। महाविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि जैन ने कहा हमें निरंतर विकास के प्रयास करते रहना होगा। कार्यक्रम में शांतिलाल सोनी, जवेरचंद जैन, रवींद्रसिंह मंडलोई, आदि मौजूद रहे। संचालन मेघा दुबे ने किया।
Sendhwa independence day celebration barwani
IMAGE CREDIT: patrika
कर्मशील बनने का आह्वान
गुरुकुल द रियल इंग्लिश मीडियम स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। समिति के अध्यक्ष गोपाल तायल ने स्वतंत्रता को संजोने एवं बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्प रहने को कहा। सुशील गोयल ने भावी पीढ़ी से आह्वान किया कि वे कर्मशील बने। डायरेक्टर श्याम तायल ने तन-मन से समर्पित होकर कर्तव्य पथ पर बढऩे व देश के महान लोगों का अनुसरण करने की बात कही। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. अतुल बी.शाह आदि मौजूद रहे।
Sendhwa independence day celebration barwani
IMAGE CREDIT: patrika
स्कूल में बच्चों ने दिया स्पीच
प्रेमसुख पब्लिक हाईस्कूल में राष्ट्रीय पर्व हर्षोउल्लास से मनाया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संचालक डॉ. एमके जैन ने ध्वजारोहण किया। स्कूल स्टॉफ एवं विद्यार्थियों ने भाषण एवं राष्ट्रीय गान की प्रस्तुुति दी। विद्यार्थियों द्वारा पीटी की गई। आभार प्राचार्या नंदा वानखेड़े ने जताया। स्कूल स्टाफ, विद्यार्थी एवं नागरिक मौजूद रहे। जानकारी सचिव डॉ. अश्विन जैन ने दी है।

Sendhwa independence day celebration barwani
IMAGE CREDIT: patrika
दारुल उलूम में झंडावंदन
स्वतंत्रता दिवस पर पीपलधार स्थित दारुल उलूम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल मौलवी याकूब खानपुरी ने राष्ट्रिय ध्वज तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हाजी मोहम्मद हुसैन खान एड. ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने भी हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय गान गाया। इस मौके पर बच्चों को मिठाइयां बांटी गईं।
Sendhwa independence day celebration barwani
IMAGE CREDIT: patrika
बच्चों को कराया भोजन
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अग्रवाल समाज महिला मंडल की ओर से निर्मला हाई स्कूल के हॉस्टल में रहने वाली 5 सौ छात्राओं को भोजन कराया गया। महिला मंडल की सदस्यों ने छात्राओं के साथ आजादी की खुशियां मनाई। इस मौके पर महिला मंडल की अध्यक्ष किरण तायल, संतोष चौमुवाला आदि मौजूद रहीं।
Sendhwa independence day celebration barwani
IMAGE CREDIT: patrika
सुंदर गीतों की प्रस्तुति दी
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ। विवेकानंद शिक्षण समिति के अध्यक्ष मोहन जोशी ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथियों ने बच्चों व आचार्य परिवार को उद्बोधन दिया। विद्यार्थियों ने ने सुंदर, वीर रस से परिपूर्ण गीत व भाषण प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्रों द्वारा भी गीत प्रस्तुत किए गए।
Sendhwa independence day celebration barwani
IMAGE CREDIT: patrika
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो