script

मानवेन्द्रसिंह की स्वाभिमान रैली से पहले ही पालीवाल बने जिलाध्यक्ष, जालमसिंह को हटाया

locationबाड़मेरPublished: Sep 22, 2018 11:29:13 am

https://www.patrika.com/barmer-news/

news

मानवेन्द्रसिंह की स्वाभिमान रैली से पहले ही पालीवाल बने जिलाध्यक्ष, जालमसिंह को हटाया


बाड़मेर.
शिव विधायक मानवेन्द्रसिंह की स्वाभिमान रैली से ठीक पहले भाजपा जिलाध्यक्ष पद से डॉ. जालमसिंह को हटा दिया गया। दिलीप पालीवाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। दिलीप पालीवाल इससे पहले भी भाजपा जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वे फिलहाल नगर परिषद पार्षद हैं।
क्या मायने
शिव विधायक मानवेन्द्रसिंह ने स्वाभिमान रैली का एेलान किया है। उससे पूर्व अचानक यह घोषणा संकेत दे रही है कि रैली का कोपभाजन जालमङ्क्षसह बने हैं।

मानवेन्द्र का विकल्प बनेंगे जालमसिंह!
राजनीतिक विश्लेषक यह भी मानते हैं कि मानवेन्द्रसिंह के बाद भाजपा को शिव में नए चेहरे की तलाश रहेगी। जालमसिंह पहले भी शिव विधायक रह चुके हैं और मानवेन्द्र को जालमसिंह का टिकट काटकर प्रत्याशी बनाया गया था। एेसे में जालमसिंह को फिर से शिव से मैदान में उतारा जा सकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो