scriptजानिए 2014 में जसवंतसिंह ने कहां से चुनाव लड़ा और क्या हुआ? | Patrika News
बाड़मेर

जानिए 2014 में जसवंतसिंह ने कहां से चुनाव लड़ा और क्या हुआ?

2014 के चुनावों को बाड़मेर की राजनीति की बड़ी उथल-पुथल के लिए हमेशा याद किया जाएगा। इस चुनावों में भाजपा से जसवंतङ्क्षसह जसोल ने बाड़मेर से चुनाव लडऩे की इच्छा जाहिर की थी। जसवंतसिंह भाजपा की राजनीति के बड़े नाम थे।

बाड़मेरApr 18, 2024 / 07:04 pm

Ratan Singh Dave

देश की हॉटसीट बनी बाड़मेर, जसवंतसिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ा

लोकसभा की देश की हॉटसीट बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा 2014 में बन गई। भाजपा के कद्दावर नेता और देश की राजनीति में नाम रखने वाले जसंवतसिंह को भाजपा ने टिकट नहीं दिया। जसवंतङ्क्षसह ने निर्दलीय चुनाव बाड़मेर से लड़ा। भाजपा ने कांग्रेस से कर्नल सोनाराम चौधरी को भाजपा में लिया और टिकट दिया। त्रिकोण के दिलचस्प मुकाबले में कांग्रेस के हरीश चौधरी थे। चुनाव कर्नल सोनाराम ने जीता।
2014 के चुनावों को बाड़मेर की राजनीति की बड़ी उथल-पुथल के लिए हमेशा याद किया जाएगा। इस चुनावों में भाजपा से जसवंतङ्क्षसह जसोल ने बाड़मेर से चुनाव लडऩे की इच्छा जाहिर की थी। जसवंतसिंह भाजपा की राजनीति के बड़े नाम थे। प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के दांए हाथ रहे जसवंतसिंह को भाजपा ने बाड़मेर ेसे टिकट देने से इंकार कर दिया। जसवंतसिंह ने इस पर निर्दलीय चुनाव लडऩा तय किया और वे बाड़मेर आ गए।

भाजपा ने नया दांव खेला

भाजपा ने यहां एक दांव औैर खेल दिया। कांग्रेस के कर्नल सोनाराम चौधरी को भाजपा में ले लिया गया औैर उन्हें भाजपा ने टिकट दे दिया। कर्नल सोनाराम चौधरी के भाजपा में आने से समीकरण ही बदल गया और यह चुनाव युद्ध की तरह हो गया।

त्रिकोण का दिलचस्प मुकाबला

त्रिकोण का दिलचस्प मुकाबला बन गया। कांगे्रस ने सांसद रहे हरीश चौधरी को ही दुबारा टिकट दिया। त्रिकोणीय मुकाबले में चर्चा में तब की मुख्यमंत्री वसुंधराराजे और जसवंङ्क्षसह के बीच की दूरी भी र ही। वसुंधराराजे ने इसे मूंछ की लड़ाई घोषित कर दिया।

कर्नल सोनाराम जीते-जसवंत हारे

अंतत: प रिणाम में भाजपा के कर्नल सोनाराम चौधरी जीत गए औैर जसवंतङ्क्षसह दूसरे नंबर पर रहे। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के हरीश चौधरी रहे। इस चुनाव में कुल 11 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई थी। पहली बार नोटा लागू हुआ था औैर इसमें 15889 ने नोटा का प्रयोग किया।

यह रहा गणित

कर्नल स ोनाराम चौधरी भाजपा -488747
जसवंतसिंह जसोल- निर्दलीय401286
हरीश चौधरी- कांग्रेस – 220881
जीत का अंतर-87461
कुल वोट- 1677582

वोटिंग प्रतिशत-72.7

Home / Barmer / जानिए 2014 में जसवंतसिंह ने कहां से चुनाव लड़ा और क्या हुआ?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो