scriptप्रेम प्रसंग टूटने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका की काटी नाक, पति की कर दी हत्या | husband murder wife injured in barmer | Patrika News

प्रेम प्रसंग टूटने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका की काटी नाक, पति की कर दी हत्या

locationबाड़मेरPublished: Jul 05, 2018 07:40:37 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

barmer
बाड़मेर। जिले के नागाणा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग टूटने से नाराज युवक ने अपनी प्रेमिका का नाक काट लिया और उसके पति की हत्या कर दी। छीतर का पार गांव में बुधवार देर रात प्रेमिका के घर में प्रवेश कर धारदार हथियार से हमला किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गंभीर घायल महिला को जोधपुर रैफर किया गया है।
नागाणा थाना क्षेत्र के छितर का पार गांव में बुधवार देर रात एक ढाणी में युवक की हत्या के साथ ही उसकी पत्नी का नाक काटने की घटना से सनसनी फैल गई। घटनाक्रम के अनुसार किशनाराम पुत्र मंगनाराम अपने घर में सो रहा था।
उसकी पत्नी आशा देवी भी वहीं थी। इस दौरान देर रात जोगाराम ने घर में घर में घुसकर किशनाराम पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने मृतक की पत्नी पर हमला कर नाक काट दिया। साथ ही महिला के चेहरे पर कई वार किए। इस कारण वह गंभीर घायल हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त्त पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी सुबह जल्दी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी की तलाश में तेजी दिखाते हुए उसे घटनास्थल से काफी दूर शिव थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
राजनीति में आने को लेकर सपना चौधरी ने दिया यह बयान, जोधपुर पहुंचकर रखी अपने दिल की बात

ब्रेकअप से था नाराज
जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग में ब्रेकअप होने से नाराज युवक ने वारदात को अंजाम दिया। युवक का आशा देवी से लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस कारण महिला अपने पति से अलग ही रहती थी। कुछ दिन पूर्व प्रेमी से किसी बात पर नाराजगी के चलते वापस अपने पति के साथ रहने के लिए ससुराल आ गई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो