scriptमंदिरों में अन्नकूट महोत्सव की धूम | Dhanukoot Festival shines in temples | Patrika News

मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव की धूम

locationबाड़मेरPublished: Nov 13, 2018 10:48:26 am

https://www.patrika.com/barmer-news/

Dhanukoot Festival shines in temples

Dhanukoot Festival shines in temples

मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव की धूम

बाड़मेर. ऋतु परिवर्तन के साथ ही शहर के मंदिरों में अन्नकूट के आयोजन शुरू हो गए हैं। मंदिरों में छप्पन भोग चढ़ाया जा रहा है।
जांगिड़ महिला मण्डल की ओर से सरदारपुरा स्थित विश्वकर्मा मन्दिर में छप्पन भोग का का आयोजन किया गया। मन्दिर के पुजारी सुरेश व्यास ने भगवान विश्वकर्मा की आरती कर छप्पन भोग लगाया। आयोजन में दमयन्ती धीर, लीला बरड़ुआ, रेखा धीर, अशोक मांडण, जितेन्द्र कुलरिया ने सहयोग किया।
शहर के भगवान मुकुन्द मंदिर में सोमवार को माहेश्वरी पंचायत संस्थान की ओर से अन्नकूट महोत्सव आयोजित हुआ। मंगल आरती में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर संस्थान अध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता, ओपी चंडक व पदाधिकारियों की उपस्थिति में 56 व्यंजन तैयार किए। भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरण किया।
ये भी पढ़े…


ज्ञान का दीप करता है आलोकित
बाड़मेर ञ्च पत्रिका . शहर के नाहटा कोटडिया ग्राउण्ड में चल रहे चातुर्मास में सोमवार को धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए मुनि मनितप्रभसागर ने कहा कि ज्ञान ऐसा दीप है जो जीवन पथ को आलोकित करता है। सम्यक ज्ञान आत्मा का कल्याण करता है। मिथ्यात्व ज्ञान भोग-विलास व संसार की वृद्धि करता है। उन्होंने कहा कि ज्ञानी की पूजा सर्वत्र होती है।
खरतरगच्छ चातुर्मास समिति के महामंत्री केवलचन्द छाजेड़ ने बताया कि ज्ञान पंचमी के उपलक्ष में कुशल कान्ति मणि प्रवचन वाटिका में ज्ञान की पुस्तकों की विशेष सजावट की गई। इस मौके पर मनितप्रभ सागर के सानिध्य में जूना किराडू मार्ग पर ज्ञान वाटिका का शुभारम्भ किया गया।
ज्ञान अक्षय तत्व
ज्ञान ही एक मात्र ऐसा अक्षय तत्व है जो कहीं भी कभी भी, किसी भी अवस्था में और किसी काल मे मनुष्य का साथ नहीं छोड़ता है। स्थानीय जैन न्याति नोहरा में साध्वी सुरंजना ने धर्मसभा में ज्ञान पंचमी का महत्व बताते हुए कहा कि इस दिन आराधना करने से और ज्ञान की बढ़ोतरी होती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो