scriptटायर फटने से बोलेरो कैम्पर पलटी, 5 घायल | Bolero Camper reverses tire burst, injures 5 | Patrika News

टायर फटने से बोलेरो कैम्पर पलटी, 5 घायल

locationबाड़मेरPublished: May 26, 2019 12:08:45 pm

Submitted by:

Moola Ram

– शादी के लिए सामान लेकर जा रहे थे गांव-एक गंभीर घायल को किया जोधपुर रैफर

Bolero Camper reverses tire burst, injures 5

Bolero Camper reverses tire burst, injures 5

– शादी के लिए सामान लेकर जा रहे थे गांव, -एक गंभीर घायल को किया जोधपुर रैफर

शिव. क्षेत्र के निंबला सरहद में राष्ट्रीय राजमार्ग 68 पर शनिवार शाम एक बोलेरो कैम्पर का टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन जने गंभीर घायल हो गए। इनमें से एक जने को जोधपुर रैफर किया।
पुलिस के अनुसार गुहड़ा (जैसलमेर) निवासी मोहनलाल व जगाराम पुत्र विरधाराम, ठाकराराम पुत्र लिखमाराम, जैसाराम व उसके पिता जवाराराम, नरपतराम पुत्र घम्मूराम मेघवाल बाड़मेर मंडी से शादी का सामान लेकर गांव की ओर जा रहे थे। निंबला सरहद में गाड़ी का टायर फट गया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में पूरा सामान सड़क पर बिखर तथा उसमें सवार तीन जनें घायल हो गए। वाहन चालकों की सूचना पर शिव पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां से गंभीर घायल जगाराम को जोधपुर रैफर किया गया। जोधपुर रैफर किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो