scriptपुलिस दिवस पर जिले के 100 पुलिसकर्मी सम्मानित | 100 policemen honored in the district on police day | Patrika News

पुलिस दिवस पर जिले के 100 पुलिसकर्मी सम्मानित

locationबाड़मेरPublished: May 27, 2019 10:43:24 am

https://www.patrika.com/barmer-news/

100 policemen honored in the district on police day

100 policemen honored in the district on police day

पुलिस दिवस पर जिले के 100 पुलिसकर्मी सम्मानित
28 पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन में उत्तम सेवा चिन्ह से पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित
4 पुलिसकर्मीयों को सर्वोत्तम और 68 को अतिउत्तम से पुलिस महानिरीक्षक ने पाली में किया सम्मानित
बाड़मेर में सोमवार को राजस्थान पुलिस दिवस पर स्थानीय पुलिस लाईन में 28 पुलिस कर्मियो को उत्तम सेवा चिन्ह से पुलिस अधीक्षक राशी डोगरा डूडी ने सम्मानित किया।
इससे पहले पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों ने परेड की। पाली में आयोजित हो रहे पुलिस दिवस कार्यक्रम में बाड़मेर के 4 पुलिस कर्मियों को सर्वोत्तम और 68 पुलिसकर्मियों अतिउत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित किया गया। पाली जिले में यह सम्मान आईजी द्वारा किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डुडी, एएसपी खिवसिंह भाटी, वृताधिकारी विजयसिंह चारण, सदर थानाधिकारी किशनलाल, कोतवाली थानाधिकारी जबरसिंह, ग्रामीण थानाधिकारी दीपसिंह, महिला थानाधिकारी दिक्षा चौहान, ए एस आई दीपाराम, उत्तमसिंह, पुखराज, एवं समस्त पुलिस महकमा मौजूद रहा।
बाड़मेर में सोमवार को राजस्थान पुलिस दिवस पर स्थानीय पुलिस लाईन में 28 पुलिस कर्मियो को उत्तम सेवा चिन्ह से पुलिस अधीक्षक राशी डोगरा डूडी ने सम्मानित किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो