scriptFormer MP Dhananjay Singh: लोकसभा चुनाव के बीच पूर्व सांसद धनंजय सिंह की बदली गई जेल, जौनपुर से बरेली हुए शिफ्ट | Former MP Dhananjay Singh shifted from Jaunpur to Bareilly jail | Patrika News
बरेली

Former MP Dhananjay Singh: लोकसभा चुनाव के बीच पूर्व सांसद धनंजय सिंह की बदली गई जेल, जौनपुर से बरेली हुए शिफ्ट

Former MP Dhananjay Singh: लोकसभा चुनाव के बीच पूर्व सांसद धनंजय सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार सुबह जौनपुर जिला कारागार से उन्हें बरेली जेल शिफ्ट कर दिया गया।

बरेलीApr 27, 2024 / 12:38 pm

Anand Shukla

Former MP Dhananjay Singh shifted from Jaunpur to Bareilly jail
Lok Sabha Election 2024: पूर्व सांसद धनंजय सिंह को शनिवार को जौनपुर जिला कारागार से बरेली जेल में शिफ्ट किया गया। पुलिस के अनुसार शासन के आदेश पर उन्हें शिफ्ट किया गया है। धनंजय सिंह 6 मार्च से जौनपुर के जिला कारागार में बंद थे।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने बताया कि शासन के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। एंबुलेंस से पूर्व सांसद को लेकर बरेली जेल पुलिस पहुंची, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें कुछ लोग उनसे पूछ रहे हैं कि कुछ कहना है? इस पर वह कोई जवाब नहीं देते हैं।

धनंजय सिंह के खिलाफ अपहरण और रंगदारी मामले में दर्ज हुई थी एफआईआर

धनंजय सिंह को अपहरण और रंगदारी के मामले में कोर्ट ने सजा सुनाई है। वादी अभिनव सिंघल ने 10 मई 2020 को लाइन बाजार थाने में पूर्व सांसद समेत दो के खिलाफ अपहरण और रंगदारी की एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
इस मामले में पूर्व सांसद 3 महीने जिला कारागार में बंद रहे। इसके बाद उन्हें जमानत मिल गई। मामले में पुलिस ने विवेचना कर तीन महीने के अंदर कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया।

कोर्ट ने धनंजय सिंह को सुनाई थी 7 साल की सजा

धनंजय सिंह को इंजीनियर अभिनव सिंघल के अपहरण और रंगदारी मामले में जौनपुर की एमपी एमएलए (MP- MLA) कोर्ट ने 6 मार्च को सात साल की सजा सुनाई। तब से वह जौनपुर जेल में बंद हैं। धनंजय सिंह के समर्थकों का कहना है कि जेल शिफ्ट करने को लेकर जेल प्रशासन ने अब तक कोई जानकारी नहीं दी है।
बसपा के टिकट पर धनंजय सिंह की पत्नी लड़ रही हैं लोकसभा चुनाव

धनंजय सिंह के समर्थकों ने बताया कि सुबह 6 बजे जब जेल के गेट पर गाड़ियां लगीं, तब हमें पता चला कि धनंजय सिंह को बरेली शिफ्ट किया जा रहा है। उनको बरेली जेल भेजने की चर्चा पिछले 5 दिनों से चल रही थी। माना जा रहा है कि जौनपुर में चुनाव को देखते हुए उनकी जेल बदली गई है। धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को बसपा ने जौनपुर से टिकट दिया है। भाजपा ने यहां से महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। कृपाशंकर सिंह ने 2021 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो