scriptहोली पर फायरिंग, पथराव कर फैलाई दहशत, दो को किया घायल, 21 के खिलाफ एफआईआर दर्ज | Firing on Holi, spread terror by pelting stones, two injured, FIR lodg | Patrika News
बरेली

होली पर फायरिंग, पथराव कर फैलाई दहशत, दो को किया घायल, 21 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बरेली। होली पर 21 लोगों ने सुभाषनगर में फायरिंग और पथराव कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में जानलेवा हमले से कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
 

बरेलीMar 27, 2024 / 04:37 pm

Avanish Pandey

bfghfhfh.jpg
पथराव में युवक के सिर में 15 टांके आए

सुभाषनगर के मढ़ीनाथ निवासी आकाश गुप्ता ने बताया होली पर वह रंग खेल रहे थे। इस बीच बुलट पर सवार विनोद यादव, जितेन्द्र भोपा, राहुल गोस्वामी, अक्षय, अन्नू, विवेक गोस्वामी और उनके 10 अज्ञात साथियों ने बुलेट के आगे का पहिया चढ़ा दिया। विरोध करने पर हमलावरों ने पथराव कर घायल कर दिया। सिर में 15 टांके आए है। सभी हमलावर शराब के नशे में थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मढ़ीनाथ पुलिया के पास भी किया हमला

मढ़ीनाथ निवासी अंकुश सक्सेना ने बताया कि मंगलवार को वह मढ़ीनाथ पुलिया पर जा रहे थे। रास्ते में राहुल गोस्वामी, जितेन्द्र, भूरा, अक्षय, विनोद यादव, विवेक गोस्वामी, अन्नू और उसके 15 अज्ञात साथियों ने तंमचे से फायर किया जो कि मिस हो गया। विरोध करने पर हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ अंकुश की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Home / Bareilly / होली पर फायरिंग, पथराव कर फैलाई दहशत, दो को किया घायल, 21 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो