गैस एजेंसी पर काम करता था मृतक अलीगंज जोगी ठेर के रहने वाले 30 वर्षीय अशोक बजीरगंज में गैस एजेंसी पर काम करते थे। रात को आठ बजे वह घर से निकले। लेकिन घर नहीं पहुंचे। घरवालों को उनकी काफी चिंता हुई। जिस पर अशोक की खोजबीन शुरू की गई। रात करीब 11 बजे गांव के कुछ लोगों ने बताया कि हरपाल, सेवाराम और देशराज के मकान के पास अशोक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंचे घरवालों ने उसकी पहचान की। अशोक का सिर फटा था। खून निकल रहा था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। अलीगंज पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
घर में चल रहीं थीं शादी की तैयारियां, आनी थी बारात जोगीठोर गांव के रहने वाले संजय ने बताया कि उसकी बहन कविता की गुरुवार को नीमटोली बजीरगंज से बारात आ रही है। घर में बारात की तैयारी चल रहीं थी। इसी दौरान बुधवार रात को उनके भाई अशोक की किसी ने सिर में लोहे की राड मारकर हत्या कर दी। उनकी किसी से रंजिश नहीं है। कैसे घटना हुई। इसकी उनकी जानकारी नहीं है। उसकी मौत की खबर से खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच पड़ताल में पता लगेगा कि अशोक की हत्या हुई है या वह किसी हादसे का शिकार हो गए।