script

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने दिया सपा को झटका, सपा के हाथ से गई एक और सीट

locationबरेलीPublished: Dec 28, 2018 05:40:10 pm

Submitted by:

jitendra verma

सपा के हाथ से आंवला तहसील की और ब्लॉक प्रमुख की सीट फिसल गई।

बरेली। मझगंवा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव वोटिंग के बाद पास हो गया। इस सीट पर सपा की ममता कुमारी ब्लॉक प्रमुख थी जिनके खिलाफ बबिता कुमारी अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई थी। अविश्वास प्रस्ताव पर शुक्रवार को ब्लॉक पर मतदान हुआ जिनमे 95 बीडीसी मेम्बर ने वोटिंग की। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 84 वोट पड़े जबकि अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ आठ मेम्बर ने वोट डाले और तीन वोट निरस्त हो गए। इस तरह से सपा की ममता देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया और सपा के हाथ से आंवला तहसील की और ब्लॉक प्रमुख की सीट फिसल गई।
ब्लॉक प्रमुखी पर भाजपा की नजर

प्रदेश की सत्ता से सपा की विदाई के बाद भाजपा ने आंवला तहसील क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुखी पर अपनी नजरें जमा दी थी। सबसे पहले भाजपा ने रामनगर ब्लॉक पर कब्जा जमाया। जहां पर कुछ माह पहले सपा की ब्लॉक प्रमुख अनुराधा यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया तथा भाजपा के श्रीपाल लोधी निर्विरोध से ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर बैठे। अपनी इसी विजय से गदगद भाजपाईयों ने सिंचाई मंत्री के पुत्र युवा नेता यशवंत सिंह के नेतृत्व में अगला निशाना मझगवां को बनाया। इसमें यशवंत ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों से निरन्तर सम्पर्क किया। इसके बाद बबिता रानी द्वारा ममता के खिलाफ बीडीसी को लामंबंद करते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था जो कि पास हो गया। इसके बाद भाजपा की नजर एक और ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद पर जहां पर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया जिस पर छह जनवरी को वोटिंग होगी।
बीडीसी को डराया गया

एक और ब्लॉक प्रमुख की सीट सपा के हाथ से जाने पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि सत्ता का दुरप्रयोग किया गया है। बीडीसी मेम्बर को डराया गया है लेकिन सपा छह जनवरी को आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक प्रमुख के लिए ला जा रहे अविश्वास प्रस्ताव को पास नहीं होने देगी।

ट्रेंडिंग वीडियो