scriptAaj ka rashifal 11  September: ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन तीन राशि वालों को होगा बड़ा लाभ, जानिए आपका राशिफल | Aaj ka rashifal Wednesday 11 September daily horoscope in hindi | Patrika News
बरेली

Aaj ka rashifal 11  September: ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन तीन राशि वालों को होगा बड़ा लाभ, जानिए आपका राशिफल

Aaj ka rashifal जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीSep 10, 2019 / 09:56 pm

jitendra verma

Aaj ka rashifal 11  September: ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन तीन राशि वालों को होगा बड़ा लाभ, जानिए आपका राशिफल

Aaj ka rashifal 11  September: ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन तीन राशि वालों को होगा बड़ा लाभ, जानिए आपका राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों की अच्छे कर्म के कारण मान प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। व्यापार उत्तम रहेगा। कमीशन के कार्यों में वृद्धि होगी। सरकारी काम देर से बनेंगे।आपको पिता पक्ष से लाभ हो सकता है।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा। पूर्व में किए गए धर्म-कर्म के कार्यों से आज कुछ लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है। छोटे भाई से सहयोग मिल सकता है।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। बहुत दौड़ भाग करके धन प्राप्त भी होगा और धन खर्च भी होगा। यात्रा का लाभ नहीं मिलेगा। जीवनसाथी से कलह हो सकता है। अपने मानसिक स्थिति को नियंत्रण में रखें। शारीरिक हानि हो सकती है। पक्षियों को और कुत्ते को भोजन कराने से कुछ तनाव कम होगा।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न और शरीर स्वस्थ रहेगा। नवीन योजनाएं बनाएंगे। लेखकों,विचारकों,कविता- कहानियां लिखने वालों के लिए आज समय अच्छा है। शरीर में कहीं ना कहीं दर्द अभी भी बना रहेगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ वाला एवं फालतू तनाव वाला हो सकता है। आप को बुखार इत्यादि या हाई ब्लड प्रेशर संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। खर्चो पर नियंत्रण रखें।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों को आज व्यापार में लाभ रहेगा। तरल पदार्थ बेचने वाले और दूध दही का व्यापार करने वाले लाभ में रहेंगे। आज आपको सार्वजनिक कार्यों में भी समय देना होगा। राजनीतिक लोगों को समय ठीक है।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों को आज सरकारी कार्यों से लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। नौकरी पेशा जातकों का भी आज का भी आज का दिन ठीक रहेगा। अधिकारी वर्ग से कोई सहायता चाहेंगे तो मिल जाएगी। आज आपको कार्य अधिक करना पड़ सकता है। नौकरों का सहयोग भी मिलेगा।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज अत्यधिक परिश्रम से धन की प्राप्ति संभव है। पूर्व में किए गए पूजा-पाठ पुण्य कर्म आज लाभ देंगे। आज आपको ऐसा लाभ भी हो सकता है जिसकी आपको आशा ना हो।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों का आज धन प्राप्ति की दिशा में मन परेशान रह सकता है। अत्याधिक प्रयास करने पर कुछ सफलता मिलेगी। धैर्य बनाए रखें शीघ्र ही आने वाले कुछ समय में सुधार होगा। यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा। देनदारी की चिंता आज भी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। कुछ समय घर के सदस्यों के साथ बताएं तब मन प्रसन्न रहेगा। लिखा पढ़ी के काम करने वाले कुछ लाभ में रहेंगे।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का समय बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। बहुत भागदौड़ करने के बाद कुछ खर्चा करने के बाद आंशिक लाभ होगा। व्यापार में सोच समझ कर खर्च करें आज हानि का भी योग है।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों को आज व्यापारिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। शिक्षा से जुड़े कार्य आज सफल होंगे। बच्चे आपकी बात मानेंगे। लोहा, पत्थर, तेल और लकड़ी व्यापारी लाभ में रहेंगे।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे

9837235505

Home / Bareilly / Aaj ka rashifal 11  September: ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन तीन राशि वालों को होगा बड़ा लाभ, जानिए आपका राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो