script16 फरवरी 2019 आज का राशिफल : शनि देव की कृपा से आज खुलेगी इन राशि वालों की किस्मत, जानिए आज का राशिफल | aaj ka rashifal Saturday 16 February dainik horoscope in hindi | Patrika News

16 फरवरी 2019 आज का राशिफल : शनि देव की कृपा से आज खुलेगी इन राशि वालों की किस्मत, जानिए आज का राशिफल

locationबरेलीPublished: Feb 16, 2019 11:59:41 am

Submitted by:

Bhanu Pratap

जानिए आज 16 फरवरी 2019 दिन शनिवार का राशिफल, किस राशि पर रहेगी शनिदेव की कृपा, कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (Aries)

इस राशि के जातकों को आज के दिन ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। वाहन दिक्क्त दे सकता है। व्यापार में लाभ होगा।

वृष (Taurus)

इस राशि के जातकों के लिए आज धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। छोटे भाई- बहनों का सहयोग मिलेगा। पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों से लाभ होगा।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। शरीर ढीला रहेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। अचानक धन लाभ सम्भव है।
कर्क (Cancer)

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्च करने का है। मानसिक तनाव भी हो सकता है। जीवन साथी से आज विवाद न करें।

सिंह (Leo)

इस राशि के जातकों को आज दिया हुआ कर्ज मिल सकता है। आज के दिन धन लाभ के भी योग है। कोर्ट कचहरी जाना पड़ सकता है।
कन्या (Virgo)

इस राशि के जातकों को आज व्यापर में फायदा होगा। सरकारी कार्य से लाभ होगा। अचानक धन प्राप्ति के भी योग है।

तुला (Libra)

इस राशि के जातकों का आज भाग्य प्रबल रहेगा। पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों का फल मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। सरकारी कार्य देर से पूर्ण होंगे।
वृश्चिक (Scorpius)

इस राशि के जातकों को आज धन की हानि हो सकती है। यात्रा में कष्ट मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। चन्द्रमा मृत्यु के भाव में है।

धनु (Sagittarius)

इस राशि के जातकों की आज व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा। छोटी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। जीवन साथी का सहयोग रहेगा।
मकर (Capricornus)

इस राशि के जातक आज रोग से बचे। दवा में धन खर्च हो सकता है। पूजा पाठ से लाभ होगा। हाथ तंग रहेगा।

कुंभ (Aquarius)

शिक्षा परीक्षा के लिए इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापर में लाभ होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मीन (Pisces)

इस राशि के जातकों को आज थोड़ा तनाव हो सकता है। फालतू के कार्य करने पड़ सकते है। धन लाभ के भी योग है। मित्र धन खर्च करा सकते है।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो