script

aaj ka rashifal 22 जुलाई : सावन के पहले सोमवार पर इन तीन राशि वालों पर रहेगी भोलेनाथ की कृपा,जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: Jul 21, 2019 07:14:56 pm

Submitted by:

jitendra verma

aaj ka rashifal जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वालों के लिए आज सुख में कमी हो सकती है। वाहन पर पैसे खर्च हो सकते हैं। प्रतिष्ठा के प्रति आपको सचेत रहने की आवश्यकता है,आज मौन व्रत आपके लिए उत्तम रहेगा।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि के विवाह योग्य जातकों के विवाह की आज बात चल सकती है। आज शिक्षा की व्यवस्था उत्तम रहेगी। आज आपको कुछ लाभ हो सकता है।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों को आज सरकारी कार्यों में देव कृपा का अनुभव होगा। आपको पिता का सम्मान करना चाहिए इससे अच्छी ऊर्जा का निर्माण होगा। नौकरी हेतु आज उत्तम दिन है। सुख में भी वृद्धि होगी।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों को धर्म के कार्यों से आज मानसिक शांति मिलेगी। भाग्य साथ देगा। ईश्वरीय कृपा का आपको अनुभव हो सकता है। आज साधना करने के लिए दिन उत्तम है।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता हैं। आपको पूर्व में किए गए कर्मों की वजह से अच्छा अनुभव नहीं होगा। माता जी को कष्ट हो सकता है। प्रतिष्ठा में भी कमी हो सकती है।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जो जातक विवाह के योग्य हैं उनके विवाह की बात चलेगी। मानसिक साधना का आज का दिन आपके लिए अति उत्तम रहेगा।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के ऊपर आज देव कृपा रहेगी। देव कृपा से आपके शत्रुओं का विनाश संभव है। धार्मिक जनों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मेहमानों पर कुछ खर्च हो सकता है।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक ही। विवाह योग्य जातकों को आज विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों की आज मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुख में वृद्धि होगी। धन लाभ की भी संभावना है। कर्ज से वाहन मिलने की संभावनाएं हैं। अत्यधिक खर्च से आज आपको परेशानी का भी अनुभव होगा। आज बहुत से लोगों की जेब खाली रह सकती है।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों को परिश्रम से आज धन लाभ की आशा रहेगी। ज्ञान में वृद्धि होगी। जो संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं उनको लाभ होगा। छोटे भाइयों के सहयोग से आपको कार्य में सिद्धि मिलेगी।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों को पूर्व पुण्य के प्रभाव से आज धन लाभ की संभावनाएं हैं। व्यवहार उत्तम रहेगा। वाणी के प्रभाव से धन की प्राप्ति हो सकती है। कुटुंब के सहयोग से कई कार्य बन सकते हैं।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। धर्म में रुचि रहेगी। मानसिक चैतन्यता प्रखर रहेगी अर्थात बुद्धि अच्छी तरह से काम करेगी। मित्र व्यवहार उत्तम रहेगा। भोलेनाथ से आज संतान प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें दिन उत्तम है।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

ट्रेंडिंग वीडियो