scriptबारां में 71.85 फीसदी मतदान ,अंता में सबसे अधिक 83 व छबडा़ में सबसे कम 63 फीसदी मतदान | Rajasthan election 2018 Voting in Baran live updates | Patrika News

बारां में 71.85 फीसदी मतदान ,अंता में सबसे अधिक 83 व छबडा़ में सबसे कम 63 फीसदी मतदान

locationबारांPublished: Dec 07, 2018 06:30:26 pm

बारां. राज्य विधानसभा के लिए शुक्रवार को हुए मतदान में बारां जिले में 71.85 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बारां जिले की चार सीटों के लिए शाम पांच बजे तक सर्वाधिक अंता विधानसभा क्षेत्र में लोगों ने मतदान में हिस्सेदारी की। सबसे कम मतदान छबड़ा विधानसभा क्षेत्र में हुआ। अन्ता में 83 फीसदी, किशनगंज में 71 फीसदी,बारां में 70 फीसदी जब कि छबड़ा में 63 फीसदी लोगों ने वोट डाले। 2013 के चुनाव में जिले में 79.25 फीसदी तथा 2008 में 69.5 फीसदी मतदान हुआ था। 2013 चुनाव के मुकाबले7.4 फीसदी मतदान इस बार कम हुआ है जब कि 2008 के मुकाबले 2.35 फीसदी मतदान ज्यादा हुआ है। जानकारी निर्वाचन विभाग ने ही दी है किन्तु यह प्रारंभिक जानकारी है।

matdan

matdan

बारां में 71.85 फीसदी मतदान ,अंता में सबसे अधिक 83 व छबडा़ में सबसे कम 63 फीसदी मतदान

बारां. राज्य विधानसभा के लिए शुक्रवार को हुए मतदान में बारां जिले में 71.85 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बारां जिले की चार सीटों के लिए शाम पांच बजे तक सर्वाधिक अंता विधानसभा क्षेत्र में लोगों ने मतदान में हिस्सेदारी की। सबसे कम मतदान छबड़ा विधानसभा क्षेत्र में हुआ। अन्ता में 83 फीसदी, किशनगंज में 71 फीसदी,बारां में 70 फीसदी जब कि छबड़ा में 63 फीसदी लोगों ने वोट डाले। 2013 के चुनाव में जिले में 79.25 फीसदी तथा 2008 में 69.5 फीसदी मतदान हुआ था। 2013 चुनाव के मुकाबले7.4 फीसदी मतदान इस बार कम हुआ है जब कि 2008 के मुकाबले 2.35 फीसदी मतदान ज्यादा हुआ है। जानकारी निर्वाचन विभाग ने ही दी है किन्तु यह प्रारंभिक जानकारी है।
बारां. जिले में मतदान की चाल पहले धीमी फिर मध्यम तो अंत में तेज हो गई। सुबह आठ बजे ज्यों ही मतदान शुरू हुआ लोग मतदान को आने लगे। कुछ स्थानों पर तो साढ़े आठ बजे तक लाइनें भी लगने लगी थी। इसके साथ ही ईवीएम खराब होने की शिकायतें भी तेज होने लगी। जिले भर में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर ईवीएम में खराबी आने से आधे से एक घंटे मतदान में देरी हुई। नौ बजे तक औसत । नौ बजे तक औसतन ४.५ फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद १० बजे तक मतदान ने गति पकड़ी और मतदान का प्रतिशत औसतन १६ फीसदी पर पहुंच गया। १० बजे बाद शहरी लोग घरों से निकले तो एक बजे तक ही मतदान ३३.७ पर पहुंच गया। १० बजे से दो बजे के मध्य मतदान केन्दों पर लम्बी लाइनें लग गई। कई केन्द्रों पर नवीन मतदाताओं ने अपने वोट डाले। इस दौरान कई स्थानों पर मतदाताओं में गजब का जोश नजर आया। कुछ स्थानों पर तो बुजुर्ग महिलाओं और पुरूषों ने उत्साह से मतदान किया। दिव्यांगों ने भी इस दौरान उत्साह दिखाया।अन्ता के निकट पचेल खुर्द में पुष्पा बाई ने अपनी चार पीढिय़ों के साथ मतदान किया। किशनगंज के छिनोद में तो ढाई बजे तक ७० फीसदी मतदान हो चुका था। यहां १०८६ मतदाताओं में से ७१२ मतदान कर चुके थे। इधर मांगरोल में उदयपुरिया को बीएलओ को नशो की हालत में होने के कारण पुलिस के हवाले किया गया। किशनगंज के भाग संख्या ३८ में महिला मतदाता को मृतक बता देने के कारण वोट देने से वंचित कर दिया गया।
–बारां जिले में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। जिले भर में सवेरा होने के साथ ही मतदाताओं की कतारें मतदान केन्द्र पर लग गई। मतदान शुरू होने के साथ ही ईवीएम खराबी की खबरें भी सामने आने लगी हैं। जिले में बारां अटरू विधानसभा के कई मतदान केन्द्रों पर देरी से मतदान शुरू होने की खबर है। बारां के पानी की टंकी स्थित जलदाय कार्यालय के पास स्थित मतदान केन्द्र पर आधे घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ। यहां थोड़ा ही देर में फिर ईवीएम मशीन खराब हो जाने से मतदान प्रक्रिया आधे घंटे रुकी रही। सबसे ज्यादा ईवीएम खराबी के समाचार छबड़ा विधानसभा क्षेत्र में मिल रहे हैं। हरणावदा शाहजी, छीपाबडौद में कई स्थानों पर ईवीएम खराबी से मतदान रोकना पड़ा। अन्ता में भी कुछ स्थानों पर यही हालात हैं।
बारां. मतदान प्रक्रिया शुरू होने की उलटी गिनती शुरू हो गई है। बस कुछ ही देरी के बाद वह पल आ जाएगा जब लोकतंत्र के महायज्ञ में मतदाता अपनी आहूति देना शुरू करेगा। जिले में विधानसभा चुनाव के तहत शुक्रवार को जिले के मतदाता भी अपने प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। इसके लिए मतदाताओं में खासा उत्साह है, शहर में पिछले एक सप्ताह से यहां-वहां चुनावी चौपालें जम रही हंै। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में कुल 33 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। अन्ता विधानसभा क्षेत्र में 7, बारां-अटरू व छबड़ा में 10-10 तथा कियानगंज विधानसभा क्षेत्र में 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
इन सबका भाग्य ईवीएम में बंद हो जाएगा। मतगणना 11 दिसम्बर को शहर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सुबह ८ बजे से शुरू होगी। दोपहर तक चारों विधानसभाओं के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
जिले में 1040 मतदान केन्द्र
जिले में कुल 8 लाख 71 हजार 890 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 1040 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। चुनाव ड्यूटी में करीब 10 हजार 51 अधिकारी व कर्मचारी लगाए गए हैं। चुनाव के लिए कुल नियुक्त कर्मचारियों में करीब 2601 पुलिस जवान हंै। इसमें अद्र्धसैनिक बल की आठ कम्पनियां व आरएसी की दो कम्पनियां भी शामिल हैं। अद्र्धसैनिक बल के सभी जवान सशस्त्र हैं। सभी क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर सशस्त्र जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा चुनाव ड्यूटी में मप्र होमगार्ड के जवान भी लगाए गए हैं। ं प्रत्येक विधानसभा स्तर पर अतिरिक्त जाप्ता रखा गया है।
वेब कैमरों से होगा लाइव
सीमा क्षेत्र में दस पुलिस नाके लगाए गए हैं। सभी नाकों पर सीसी टीवी कैमरे व 24 वेब कैमरे लगाए गए हैं। वेब कैमरों से जिला निर्वाचन अधिकारी व मुख्य निर्वाचन अधिकारी नाके की लाइव तस्वीर देख सकेंगे। जिले में पिछले कुछ दिनों से तीन घंटे दिन व तीन घंटे शाम को व रात के समय नियमित रूप से गश्त नाकाबंदी की जा रही है। वाहनों की जांच की जा रही है। सभी पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कैमरे रहेंगे।
एक विधानसभा में एक एएसपी
इस बार प्रत्येक विधानसभा पर एक-एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी लगाए गए हैं। उनकी सहायता व सहयोग के लिए 3-3 पुलिस उपाधीक्षक व पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारी रहेंगे। इनके अलावा जिले में कुल 101 पुलिस मोबाइल पार्टियां क्षेत्र में गश्त करती रहेंगी। इसके अलावा 19 क्यूक रेस्पोंस टीम रहेंगी। यह किसी भी स्थान पर ततकाल पहुंचेंगी।
बढ़ गए क्रिटिकल मतदान केन्द्र
अब जिले में क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की संख्या भी बढ़कर 124 हो गए है। इनमें एस-2 श्रेणी के 10, एस-3 के 20 व एस-4 श्रेणी के 94 केन्द्र हैं। पूर्व में क्रिटिकल एस-4श्रेणी के मतदान केन्द्रों की संख्या 66 थी। उसके बाद 77 की गई तथा अब 94 कर दी गई है।
दिखेगा किसे वोट दिया
इस चुनाव में पहली बार वीवीपेट मशीन का उपयोग किया जा रहा है। ईवीएम मशीन पर बटन दबाकर वीवीपेट मशीन पर स्वयं का सही मतदान होने की पुष्टि कर सकेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो