script

Lok sabha Election final poling लोकतंत्र के यज्ञ में 70.71 फीसदी ने दी आहूति

locationबारांPublished: Apr 29, 2019 09:55:41 pm

बारां. लोकतंत्र के महायज्ञ में मतदाताओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। सोमवार को हुए मतदान में शाम छह बजे तक 70.71 फीसदी लोगों ने मतदान किया। इस दौरान विधानसभावार अन्ता में 68.21. किशनगंज में71.71 बारां अटरू में 68.21 व छबड़ा में 71.77 पीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया।

Lok sabha Election final poling लोकतंत्र के यज्ञ में 70.71 फीसदी ने दी आहूति

polling

दोपहर बाद सूने पड़े मतदान केन्द्र
बारां. लोकतंत्र के महायज्ञ में मतदाताओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। सोमवार को हुए मतदान में शाम छह बजे तक 70.71 फीसदी लोगों ने मतदान किया। इस दौरान विधानसभावार अन्ता में 68.21. किशनगंज में71.71 बारां अटरू में 68.21 व छबड़ा में 71.77 पीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह सात बजने के साथ ही मतदान केन्द्रों पर भीड़ उमडऩे लगी। केन्द्रों पर लम्बी-लम्बी कतारें लगने लग गई। आदर्श मतदान केन्द्रों पर तो लोगों का फूलों से स्वागत किया गया। कई स्थानों पर मतदाताओं के माथे पर कुमकुम का टीका लगाकर उनका स्वागत किया गया। उत्साह का आलम यह था कि ९ बजे तक ही पूरे जिले में १४ फीसदी से अधिक मतदान हो चुका था। ११ बजे तक ३०. ७५ प्रतिशत मतदान हो चुका था। विधानसभावार देखें तो अन्ता में २६.८३.किशनगंज में ३४.४७, बारां-अटरू में ३१.७८ व छबड़ा में ३१.१३ फीसदी मतदान हो चुका था।
दोपहर एक बजे तक अन्ता में ४५.८३ .किशनगंज में ४७.२२, बारां-अटरू में ४६.३२ व छबड़ा में ४६.१३ फीसदी मतदान हो चुका था। शाम तीन बजे तक अन्ता में ५३.०१ .किशनगंज में ५९.६६, बारां-अटरू में ५६.७५ व छबड़ा में ५७.९० फीसदी मतदान हो चुका था। शाम पांच बजे तक पूरे जिले में ६६.५४ फीसदी मतदान हो चुका था। यह अंता में ६२.६८, किशनगंजमें६८.०२ बारां अटरू में ६६.६७ व छबड़ा में ६८.६८ फीसदी लोग मताधिकार का उपयोग कर चुके थे।
मतदान के लिए अन्ता में 249, किशनगंज में 247, बारां.अटरू में 282 व विधानसभा क्षेत्र छबड़ा में 262 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। सभी 101 संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर भी सुरक्षा के अतिरिक्त बंदोबस्त किए गए है। भयमुक्त वातावरण में मताधिकार के लिए 21 अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर हथियारबंद जवान तैनात किए गए है।
फिर यहां जमा होगी ईवीएम
मतदान के बाद शहर के कोटा रोड स्थित सीनियर सैकण्डरी स्कूल में मतदान सामग्री का संग्रहण किया जाएगा। यहां से मंगलवार सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम व वीवीपेट मशीन सहित आवश्यक सामग्री झालावाड़ जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय भेजी जाएगी। मतगणना झालावाड़ में 23 मई 2019 को होगी।

ट्रेंडिंग वीडियो