scriptइलेक्टोरल बॉन्ड देश का सबसे बड़ा घोटाला : अशोक गहलोत | Electoral bonds are the biggest scam in the country: DM | Patrika News
बारां

इलेक्टोरल बॉन्ड देश का सबसे बड़ा घोटाला : अशोक गहलोत

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने बारां में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने चुनावी बॉन्ड को देश का सबसे बड़ा घोटाला बताया।

बारांApr 20, 2024 / 09:17 pm

Suman Saurabh

Electoral bonds are the biggest scam in the country: Ashok Gehlot

बारां। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बारां के छीपाबड़ौद में शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला जैन भाया के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान गहलोत मौेजूदा केंद्र सरकार पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले रामभक्तों को सर्टिफिकेट बांट रही है। उन्होंने कहा कि क्या हम राम भक्त नहीं हैं ? देश का हर व्यक्ति राम भक्त है, लेकिन बीजेपी नहीं मानती है। सर्टिफिकेट देती है।

कांग्रेस का घोषणा पत्र ऐतिहासिक डॉक्यूमेंट

उन्होंने भाजपा के भ्रष्टाचार के दावों को लेकर कहा कि भाजपा ने एक वॉशिंग मशीन लगाई हुई है, जिसके लिए पहले वह कांग्रेस व अन्य दलों के नेताओं को भ्रष्टाचारी बताती है। बाद में यह नेता जब भाजपा ज्वॉइन कर लेता है, तब मशीन में घूल जाते हैं। गहलोत ने इलेक्टोरल बॉन्ड को देश का सबसे बड़ा घोटाला बताया। उन्होंने कहा सीबीआई और ईडी के जरिए धमकाया, इसके बाद हजारों-करोड़ों रुपए इकट्ठा कर लिया।

अशोक गहलोत ने कांग्रेस की घोषणा पत्र का जिक्र कर कहा कि यह एक ऐतिहासिक डॉक्यूमेंट बन गया है, जिसमें हर महिला को एक लाख रुपए सालाना मिलेंगे। नौजवानों को रोजगार की बात इसमें कही गई है और स्किल डेवलप करने के लिए भी सरकार युवाओं की मदद करेगी।

भाजपा नेताओं के चेहरे मुरझा गए

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भाजपा नेताओं पर चुटकी ली। उन्होंने दावा किया कि देश में 102 सीटों पर चुनाव हुए हैं, जिसमें भाजपा की हालत खराब बताई जा रही है। इससे भाजपा नेताओं के चेहरे मुरझा गए हैं। इन नेताओं को दिल्ली से फोन आने शुरू हो गए हैं। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने भाजपा नेताओं से फोन पर पूछ रहे हैं कि वोटिंग इतनी कम क्यों हुई और बीजेपी की स्थिति क्या है। राजस्थान के भाजपा नेताओं से जवाब तलब किया गया है।

Home / Baran / इलेक्टोरल बॉन्ड देश का सबसे बड़ा घोटाला : अशोक गहलोत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो