scriptयहां मंत्री और विधायक तक घुसने की नहीं कर पाए हिम्मत, क्या मुख्यमंत्री जा पाएंगे.. | chief minister, minister, rajasthan ,agitation, chabda thermal | Patrika News

यहां मंत्री और विधायक तक घुसने की नहीं कर पाए हिम्मत, क्या मुख्यमंत्री जा पाएंगे..

locationबारांPublished: Jun 27, 2019 04:59:50 pm

बुधवार को खान मंत्री प्रमोद जैन भाया ओर विधायक पानाचंद मेधवाल का सीएम के दौरे का जायजा लेने जाना था। लेकिन इंजीनियरों के विरोध प्रदर्शन के कारण वह भी नही जा सकें।

यहां मंत्री और विधायक तक घुसने की नहीं कर पाए हिम्मत, क्या मुख्यमंत्री जा पाएंगे..

chabda

यहां मंत्री और विधायक तक घुसने की नहीं कर पाए हिम्मत, क्या मुख्यमंत्री जा पाएंगे..

बारां. जिले के छबडा कस्बे में स्थित थर्मल पावर प्लांट में इंजीनियरों का विरोध प्रदर्शन थमनें का नाम नही ले रहा है। वही दूसरी और 30 जून को थर्मल पावर प्लांट में आयोजित होने वाले पांचवीं व छठी 660 मेगावाॅट की ईकाई के लोकार्पण के कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ओर उर्जा मंत्री बीडी कल्ला के कार्यक्रम का विरोध करने का निर्णय भी अपनी मांगों को लेकर इंजीनियरों ने किया है।
वही बुधवार को खान मंत्री प्रमोद जैन भाया ओर विधायक पानाचंद मेधवाल का सीएम के दौरे का जायजा लेने जाना था। लेकिन इंजीनियरों के विरोध प्रदर्शन के कारण वह भी नही जा सकें।
छबडा थर्मल मे सभी अभियंता द्वारा कनिष्ठ अभियता संवर्ग की 4800- ग्रेड -पे एवं कार्मिक विभाग के द्वारा थर्मल के निजिकरण किये जाने की अधूरी प्रक्रिया मे इलेक्ट्रिकल- मैकेनिकल विंग के 135 इंजिनियर-अधिकारी पदो मे की गई कटौती की पुनः बहाली को लेकर इंजीनियर पिछलें 12 दिन से एक घंटे कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन कर रहें है।
कार्य बहिष्कार के लगातार बाहरवें दिन के बाद भी विद्युत उत्पादन निगम प्रशासन एवं कार्मिक वार्ता को आगे नही आया है। उत्पादन निगम कार्मिक विभाग की हठधर्मिता के कारण इंजिनियर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लोकार्पण समारोह का विरोध करने तक उतर आयें है।
अब इसी क्रम मे एसोसिएशन के आह्वान पर सभी इंजीनियर 29 एवं 30 जून को सामूहिक अवकाश लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की 30 जून को प्रस्तावित छबड़ा सुपर क्रिटिकल थर्मल पाँवर प्लांट को दोनो ईकाइयो के लोकार्पण समारोह का बहिष्कार कर थर्मल गेट के बाहर धरना-प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री से अपनी माँगो के समाधान हेतु ज्ञापन देंगे। इस दौरान विद्युत उत्पादन एवं लोकार्पण समारोह मे कोई व्यवधान पैदा होता है। तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विधुत उत्पादन निगम प्रशासन एवं कार्मिक विभाग की होगी यह चेतावनी भी इंजीनियरों ने दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो