script81 बसे बंद, रोज दस हजार यात्री परेशान ,कर्मचारियों की हड़ताल से 40 लाख का घाटा ,चौथे दिन भी रही रोडवेज की हड़ता | roadways strike, baran, | Patrika News
बारां

81 बसे बंद, रोज दस हजार यात्री परेशान ,कर्मचारियों की हड़ताल से 40 लाख का घाटा ,चौथे दिन भी रही रोडवेज की हड़ता

बारां. यहां गुरुवार को चौथे दिन भी रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। इससे रोजाना करीब दस हजार यात्री परेशानन हो रहे हैं।

बारांSep 21, 2018 / 04:33 pm

Shivbhan Sharan Singh

81 बसे बंद, रोज दस हजार यात्री परेशान ,कर्मचारियों की हड़ताल से 40 लाख का घाटा ,चौथे दिन भी रही रोडवेज की हड़ता

roadways

81 बसे बंद, रोज दस हजार यात्री परेशान ,कर्मचारियों की हड़ताल से 40 लाख का घाटा ,चौथे दिन भी रही रोडवेज की हड़ताल
बारां. यहां गुरुवार को चौथे दिन भी रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। इससे रोजाना करीब दस हजार यात्री परेशानन हो रहे हैं। जिले में रोड़वे के करीब दौ सौ कर्मचारी रोज हड़ताल पर रहने से 81 बसों का संचालन ठप पड़ा है तो चार दिनों में बारां आगार को करीब 40 लाख रुपए के राजस्व का घाटा हो चुका है।
गत 27 जुलाई को हुए समझौते को लागू करने की मांग को राजस्थान रोडवेज के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर 17 सितम्बर से रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
सरकार को नहीं परवाह
रोडवेज चालक, परिचालक, मैकेनिक सहित अन्य कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह करीब 8 बजे स्टैंड परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था। यहां सभा को संबोधित करते हुए यूनियन की कार्यकारी अध्यक्ष अरसला खानम ने कहा कि सरकार को रोडवेज कर्मचारियों व आमजन की बिल्कुल परवाह नहीं है। बस संचालन नहीं होने से जिले में करीब 10 हजार यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दूसरी तरफ अवैध वाहन व कुछ निजी बस यात्रियों से मनमाना किराया वसूली कर रहे हैं। सभा को जिलाध्यक्ष राजेन्द्र यादव, सतराज सिंह, धनराज शर्मा, मोहम्मद मतीन, रामावतार, रामकल्याण, मुकेश महावर, निरंजन सिंह आदि ने संबोधित किया।
स्टैंड पर बैठे रहे अधिकारी
बसों में तोडफ़ोड़ सहित अन्य अशांति फैलने की आशंका को लेकर मुख्य प्रबंधक हेमंत शर्मा, मैनेजर ऑपरेशन प्रतीक मीणा, कुलदीप मेहरा सहित अन्य अधिकारी रोडवेज बस स्टैंड पर दिनभर बैठे रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस जाप्ता दिनभर मौजूद रहा।
स्टैंड पर बैठे रहे अधिकारी
बसों में तोडफ़ोड़ सहित अन्य अशांति फैलने की आशंका को लेकर मुख्य प्रबंधक हेमंत शर्मा, मैनेजर ऑपरेशन प्रतीक मीणा, कुलदीप मेहरा सहित अन्य अधिकारी रोडवेज बस स्टैंड पर दिनभर बैठे रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस जाप्ता दिनभर मौजूद रहा।
(पत्रिका संवाददाता)
(पत्रिका संवाददाता)

Home / Baran / 81 बसे बंद, रोज दस हजार यात्री परेशान ,कर्मचारियों की हड़ताल से 40 लाख का घाटा ,चौथे दिन भी रही रोडवेज की हड़ता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो