scriptजलता रहा सीएम योगी का पुतला, मोबाइल पर वयस्त रही बाराबंकी पुलिस | up cm yogi adityanath effigy blown by congress workers | Patrika News

जलता रहा सीएम योगी का पुतला, मोबाइल पर वयस्त रही बाराबंकी पुलिस

locationबाराबंकीPublished: Jul 19, 2019 07:51:48 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

– कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका UP CM Yogi Adityanath का पुतला
– Priyanka Gandhi को सोनभद्र जाने से रोकने पर फूंका पुतला

cm

जलता रहा सीएम योगी का पुतला, मोबाइल पर वयस्त रही बाराबंकी पुलिस

बाराबंकी. जिले के काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) का पुतला फूंक कर अपने गुस्से का इजहार किया। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) को सोनभद्र न जाने देने से नाराज थे। पुतला दहन की खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला कांग्रेसी फूंकते रहे और बाराबंकी पुलिस ने रोकना तो दूर रोकने का प्रयास भी नहीं किया।अधिकांश पुलिसकर्मी अपने मोबाइल फोन पर व्यस्त दिखे और कुछ पुलिसकर्मी तो पुतला दहन का वीडियो अपने मोबाइल फोन पर बनाते दिखे।
तनुज पुनिया ने किया कार्यकर्ताओं का नेतृत्व

बाराबंकी जनपद के व्यस्ततम क्षेत्र छाया चौराहे पर आज कांग्रेस कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नेतृत्व राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर पी. एल.पुनिया (PL Punia) के बेटे तनुज पुनिया कर रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को सोनभद्र न जाने देने से खासे नाराज थे। इस प्रदर्शन के दौरान योगी आदित्यनाथ मुर्दाबाद और नरेन्द्र मोदी मुर्दाबाद का नारा कांग्रेसियों ने बुलंद किया।
प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन का कार्यक्रम किया। पुतला दहन की ख़ास बात यह थी कि मुख्यमंत्री का जब पुतला फूँका गया तो बाराबंकी पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास तक नहीं किया। जबकि कुछ पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे और कुछ पुलिसकर्मी मोबाइल फोन पर व्यस्त रहे हद तो तब हो गयी जब कुछ पुलिसकर्मी मोबाइल फोन पर वीडिओ बनाने में व्यस्त दिखे। जबकि बाराबंकी पुलिस को किसी भी सूरत में मुख्यमन्त्री का पुतला नहीं जलने देना चाहिए था। बाराबंकी पुलिस की इस अकर्मण्यता की चर्चा हर तरफ हो रही है।
ये भी पढ़ें: सोनभद्र की घटना को लेकर विधानसभा में बसपा के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को घेरा

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस ने तनुज पुनिया ने कहा जो सोनभद्र में कत्लेआम हुआ है, तो पीड़ित परिवार से मिलने प्रियंका जी जा रही थी जिन्हे जाने नहीं दिया गया और गिरफ्तार करके अलग ले जाया गया है। हम सब कांग्रेसियों ने आज प्रदेश सरकार का पुतला फूंका है और यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक प्रियंका जी को छोड़ा नहीं जाता। मामले में जब पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर सुशील कुमार सिंह से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि पुतला फूँकने वालों लोगों की पहचान कर पुलिस उन पर कार्यवाई करेगी ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो