scriptपी.एल.पुनिया ने स्वच्छता अभियान और यूपी की कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, भाजपा में मचा हड़कम्प | P.L.Punia raised questions on cleanliness campaign or up law system | Patrika News
बाराबंकी

पी.एल.पुनिया ने स्वच्छता अभियान और यूपी की कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, भाजपा में मचा हड़कम्प

कांग्रेस पार्टी तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी कोई भी कसर छोड़ना नहीं चाहती है।

बाराबंकीSep 15, 2018 / 03:07 pm

Mahendra Pratap

P.L.Punia raised questions on cleanliness campaign or law system

पी.एल.पुनिया ने स्वच्छता अभियान और यूपी की कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, भाजपा में मचा हड़कम्प

बाराबंकी. तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी अपनी कोई भी कसर छोड़ना नहीं चाहती क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को पटकनी देकर जनता में यह सन्देश देना चाहती है कि भाजपा का विकल्प कांग्रेस है और मोदी का विकल्प राहुल है। इसीलिए पार्टी ने छत्तीसगढ़ में माहौल बनाने के लिए राहुल गांधी की सभाएं करने और उनकी कार्यकर्ताओं से संवाद करने की योजना को मूर्तरूप देने का मन बनाया है।

इसकी जानकारी आज बाराबंकी में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता, राज्यसभा सांसद और छत्तीसगढ़ के प्रभारी डॉक्टर पी.एल.पुनिया ने दी। छत्तीसगढ़ के अलावा पुनिया ने केन्द्र सरकार के स्वच्छता अभियान और यूपी की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए।

सभी राज्यों में होनी है राहुल गांधी की सभाएं

बाराबंकी में आज अपने आवास पर पी.एल.पुनिया ने कहा कि नवम्बर 2018 में छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश के चुनाव है। जिसके लिए सभी राज्यों में राहुल गांधी की सभाएं होनी हैं। छत्तीसगढ़ के लिए भी राहुल जी ने दस दिन का समय दिया है। यहां बस में कुछ स्थानीय ज़मीनी नेताओं के साथ यात्रा करेंगे और नीचे के कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करेंगे। वैसे भी राहुल जहां जाते है वहां उनको सुनने के लिए उत्साह के साथ लोग आते हैं। राहुल के जाने से छत्तीसगढ़ में एक अच्छा माहौल तैयार होगा। राहुल जी का संवाद करने का एक अलग ही तरीका होता है जिसमें वह कार्यकर्ताओं के बीच अपने बात कहते हैं और उनकी बात सुनते हैं।

पहले निर्मल भारत नाम से चल रहा था स्वच्छता अभियान

प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता अभियान पर यह कहना कि 2 अक्टूबर से पूरा देश बाहर शौंच जाने से मुक्त हो जाएगा यह गलत है। स्वच्छता अभियान कोई नया नहीं है यूपीए सरकार में भी इस अभियान को चलाया जा रहा था तब इसका नाम निर्मल भारत था। पुनिया ने कहा कि यह सही है कि शौचालय हर किसी के पास होना चाहिए। यह अच्छी बात इसलिए भी है क्योंकि ग्रामीण और खासकर अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ अपराधिक घटनाएं या तो शौच के लिए जाते समय या वापस आते समय होती है जो अमानवीय है। इसलिए शौचालय का इस्तेमाल तो होना ही चाहिए। यह बहुत बड़ा काम है उन महिलाओं पर अपराध रोकने के लिए।

मगर शौचालय तो मोदी जी बनवा रहे हैं मगर उसका इतेमाल नहीं हो रहा है। कोई उसे स्टोररूम की तरह इस्तेमाल कर रहा है तो कोई किसी रूप में। अगर शौचालय बन गया है तो पानी की व्यवस्था नहीं है, बगैर पानी के शौचालय का इस्तेमाल कैसे होगा। इस पर भी मोदी को ध्यान देना चाहिए। मगर यह कह देना कि 2 अक्टूबर से पूरा देश बाहर शौचालय जाने से मुक्त।हो जाएगा, यह ठीक नहीं है।

भाजपा सरकार से आम जनता, महिलाएं सभी त्रस्त

डॉक्टर पी.एल.पुनिया नें उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट हों गई है। 2017 में जब चुनाव हुए थे तो भाजपा ने वादा किया था कि प्रदेश अपराध मुक्त होगा। यहां के अपराधी या जेल के अंदर होंगे या प्रदेश छोड़ कर भाग जाएंगे। मगर आज कानून व्यवस्था नाम की चीज ही पूरे प्रदेश में बची नहीं है। आज शक के आधार पर लिंचिंग की घटनाएं आम हो गई है और इन्हें सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। इनके मन में यह बात बैठ गई है कि अब सरकार उनकी है और उन्हें कुछ नहीं होने वाला। इसी कारण प्रदेश में अपराध जोरों पर है और यहां की आम जनता, महिलाएं सभी त्रस्त हैं।

Home / Barabanki / पी.एल.पुनिया ने स्वच्छता अभियान और यूपी की कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, भाजपा में मचा हड़कम्प

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो