scriptदेव दीपावली पर शक्ति धाम का अनोखा नजारा, 21 हजार दीपों की रोशनी से जगमगाया | Dev Deepawali in Fatehpur Barabanki UP Hindi News | Patrika News

देव दीपावली पर शक्ति धाम का अनोखा नजारा, 21 हजार दीपों की रोशनी से जगमगाया

locationबाराबंकीPublished: Nov 06, 2017 07:54:02 am

21 हजार दीपों की जगमगाती रोशनी में सरोवर परिसर की छटा देखती बनती थी।

Dev Deepawali in Fatehpur Barabanki UP Hindi News

देव दीपावली पर शक्ति धाम का अनोखा नजारा, 21 हजार दीपों की रोशनी से जगमगाया

बाराबंकी. बाराबंकी के तहसील फतेहपुर देव दीपावली के अवसर पर 21 हजार दीपों की रोशनी से नगर का प्राचीन शक्ति धाम महादेव तालाब मंदिर प्रांगण जगमगाया। प्राचीन शक्ति धाम महादेव तालाब मंदिर परिसर में देव दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर भर के श्रद्धालु और विभन्न वर्ग के लोगों ने दीप प्रज्वलित कर पर्व के प्रति आस्था प्रकट की। 21 हजार दीपों की जगमगाती रोशनी में सरोवर परिसर की छटा देखती बनती थी। ऐसा लगता था मानो हजारों जुगनू एक साथ तालाब में अपनी रोशनी बिखेर रहे हों।

गंगा आरती रहा आकर्षण का केंद्र

देव दीपावली के इस अनूठे पर्व पर आयोजित दीप प्रज्वल्लन के इस कार्यक्रम में खास तैर पर महिलाओं और बच्चों ने खूब उत्साह दिखाया और इन सब ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। साथ ही देव दीपावली के इस अवसर पर सरोवर मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य रूप से गंगा आरती आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक अनिल मिश्र ने बताया कि इस पर्व को पहली बार से विधि विधान से मनाया जा रहा है और आगे वषों में भी मनाया जाता रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो