scriptबांसवाड़ा : छेड़छाड़ कर भागते मनचलों ने पुलिस दीदीयों को धक्का देकर गिराया, हिम्मत नहीं हारी और बदमाशों को पकडकऱ ही दम लिया | Women police arrested youths who tampered girls | Patrika News

बांसवाड़ा : छेड़छाड़ कर भागते मनचलों ने पुलिस दीदीयों को धक्का देकर गिराया, हिम्मत नहीं हारी और बदमाशों को पकडकऱ ही दम लिया

locationबांसवाड़ाPublished: May 22, 2019 05:13:08 pm

Submitted by:

deendayal sharma

बाइक सवार दो जनों को आईटीआई कॉलेज के पास दबोचा, मोहन कॉलोनी चौराहे से किया था पीछा

banswara

बांसवाड़ा : छेड़छाड़ कर भागते मनचलों ने पुलिस दीदीयों को धक्का देकर गिराया, हिम्मत नहीं हारी और बदमाशों को पकडकऱ ही दम लिया

बांसवाड़ा. बाइक सवार दो मनचलों को पकडऩे के लिए शहर में मंगलवार देर शाम स्कूटी सवार महिला पुलिस कर्मियों ने बड़ा हौसला दिखाया और पीछा कर उन्हें पकडकऱ ही दम लिया। मनचलों ने धक्का देकर महिला पुलिस कर्मियों को एक बार गिरा भी दिया लेकिन महिला पुलिस कर्मियों ने हिम्मत नहीं हारी और मनचलों को पकडकऱ ही दम लिया।
यूं चला घटनाक्रम
शाम करीब साढ़े सात बजे जूलू-तीन (स्कूटी सवार महिला पुलिस) पर सवार पुलिस कांस्टेबल किरण उपाध्याय एवं कल्पना चौधरी संध्याकालीन गश्त के दौरान हेमू कालानी चौराहे से मोहन कॉलोनी चौराहे की तरफ आ रही थी। उसी समय मोहन कॉलोनी के पास से तेजगति के साथ बाइक सवार दो जने छेड़छाड़ी करते हुए जा रहे थे। इस पर महिला कांस्टेबलों ने दोनों का पीछा शुरू किया और दोनों को रुकने का इशारा भी किया, लेकिन वे अपनी बाइक को और तेजगति के साथ भगाने लगे। मनचले मोहन कॉलोनी से डायलाब की तरफ भागने लगे तो महिला पुलिस कर्मियों ने भी उधर पीछा किया।
Video : बांसवाड़ा : आंगन में खेल रही 7 साल की मासूम करंट लगने से घायल, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जताया रोष

लात मारकर गिराया, लगी चोट
खाटू श्याम मंदिर के पास जैसे ही महिला कांस्टेबल मनचलों के पीछे पहुंची और पकडऩे का प्रयास किया तो वे मारपीट पर उतारू हो गए और उन्होंने स्कूटी पर लात मारी जिससे दोनों कांस्टेबल नीचे गिर पड़ी। दोनों पुलिस कार्मिकों को नीचे गिरा देखकर मौके पर पहुंचे युवक ने कारण पूछा और उसने स्कूटी सवार महिला पुलिस के साथ फिर मनचलों का पीछा किया और दोबारा उनको आईटीआई कॉलेज के पास दबोच लिया।
कुछ देर में ही पहुंच गई पुलिस
इस घटनाक्रम की सूचना के बाद कुछ देर में ही नियंत्रण कक्ष से पुलिस का हॉक वाहन पहुंच गया और मनचलों को दबोच लिया। इससे पूर्व पुलिस कर्मियों ने मनचलों के वाहन को जब्त करने के साथ ही उनका मोबाइल ले लिया था। थाने से पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों को थाने भिजवाया गया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि महिला पुलिस कार्मिकों को महिलाएं गोपनीय तरीके से सूचनाएं भी देती हैं। इन कार्मिकों ने मनचलों के खिलाफ कार्रवाई के साथ कई बार अवैध शराब की खेप भी पकड़ी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो