script

Video : बांसवाड़ा : भगवान अनंतनाथ की निकाली भव्य शोभायात्रा, गेर नृत्य पर झूमें जैन समाजजन

locationबांसवाड़ाPublished: Sep 24, 2018 02:22:03 pm

www.patrika.com/banswara-news

banswara

Video : बांसवाड़ा : भगवान अनंतनाथ की निकाली भव्य शोभायात्रा, गेर नृत्य पर झूमें जैन समाजजन

बांसवाड़ा. पर्वाधिराज पर्युषण पर्व पर कॉमर्शियल कॉलोनी में श्रीजी 1008 अनंतनाथ स्वामी की गाजे बाजे और गैर नृत्य के साथ जैन समाजजनों ने धूमधाम के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। इस अवसर पर 10 उपवास के तपस्वीओं को बग्गी में बिठाया गया। तपस्वी लोकेश वखरिया, हार्दिक सारगिया, पूजा, शुभम जैन व अन्य। इस अवसर पर कस्टम चौराहे पर गैर भी खेला गया। वहां से शोभायात्रा जैन मंदिर कॉमर्शियल कॉलोनी पहुंची। जिसके बाद पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर मांगीलाल कोठारी, सुरेश दोसी, शान्ति लाल सेठ, मंलेस गांधी, पीनल जैन, नीलेश सेठ, संदीप कोठारी, महेश, नीलम, आदि मौजूद रहे।
जैन समाजजनों ने मांगी क्षमा
बांसवाड़ा. पर्युषण पर्व का अन्तिम दिन रविवार को उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर जैन समाजजनों ने क्षमा पर्व मनाते हुए वर्ष में की गई गलतियों और त्रुटियों के लिए क्षमा मांगी। श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, मोहन कॉलोनी-रातीतलाई जैन समाज के मनोज जैन ने बताया कि सुबह जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया के मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। जैन धर्म के 12वें तीर्थंकर भगवान वासूपूज्य स्वामी के निर्वाण दिवस पर निर्वाण लाडू चढ़ाया। शाम को जिनेन्द्र भगवान की महाआरती उतारी गई।
भगवान को चढ़ाए अघ्र्य
दिगम्बर जैन समाज की ओर से दशलक्षण पर्व के तहत रविवार को बोरी में भगवान पाŸवनाथ का अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। जिनालयों में उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म मनाया गया। देवेन्द्र कुमार, मोहनलाल के परिवार ने शांतिधारा व अभिषेक का लाभ प्राप्त किया। सर्वतोभद्र जिनालय में भी प्रतिमाओं का अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। प्रथम प्रतिमा चन्द्रप्रभु भगवान की शांतिधारा चांदमल ने, द्वितीय प्रतिमा आदिनाथ भगवान की शांतिधारा विमल कुमार ने, तृतीय प्रतिमा शांतिनाथ भगवान की शांतिधारा विजय चंद एवं नेमीनाथ भगवान की शांतिधारा लोकेश कुमार चेतनलाल ने की। इसके बाद पूजा-अर्चना की गई। 24 भगवानों के 24 अघ्र्य चढ़ाए गए। जिसमें देवशास्त्र गुरु, रत्न त्रय, चौसठ ऋषि, शांति विधान का आयोजन किया गया। इस दौरान राहुल, राजकुमार, प्रवीण, पंडित विनोद, मुकेश, जिनेन्द्र, रमणलाल समेत श्रद्धालु मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो