scriptबांसवाड़ा : हरिदेव जोशी कन्या कॉलेज और संस्कृत कॉलेज गनोड़ा में सभी पदों पर लहराया गठबंधन का परचम, एबीवीपी को दी पटखनी | Student's election result declared in banswara | Patrika News

बांसवाड़ा : हरिदेव जोशी कन्या कॉलेज और संस्कृत कॉलेज गनोड़ा में सभी पदों पर लहराया गठबंधन का परचम, एबीवीपी को दी पटखनी

locationबांसवाड़ाPublished: Sep 11, 2018 03:28:35 pm

Submitted by:

Ashish vajpayee

www.patrika.com/banswara-news

banswara

बांसवाड़ा : हरिदेव जोशी कन्या कॉलेज और संस्कृत कॉलेज गनोड़ा में सभी पदों पर लहराया गठबंधन का परचम, एबीवीपी को दी पटखनी

बांसवाड़ा : हरिदेव जोशी कन्या कॉलेज और संस्कृत कॉलेज गनोड़ा में सभी पदों पर लहराया गठबंधन का परचम, एबीवीपी को दी पटखनी
बांसवाड़ा. जिले के राजकीय महाविद्यालयों में 31 अगस्त को हुए छात्रसंघ चुनावों की मंगलवार को मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए। शहर के हरिदेव जोशी कन्या महाविद्यालय में एसटीएससी-एनएसयूआई गठबंधन और एबीवीपी में सीधी टक्कर थी जिसमें गठबंधन ने सभी पदों पर विजय प्राप्त की। वहीं राजकीय एकलिंगनाथ आचार्य संस्कृत कॉलेज गनोड़ा में त्रिकोणीय मुकाबले में भी गठबंधन ने सभी पदों पर कब्जा जमाया। परिणाम के बाद पुलिस विजयी प्रत्याशियों को घर छोड़ आई जिससे कार्यकर्ता नाराज हुए।
हरिदेव जोशी कन्या कॉलेज का परिणाम
शहर के गल्र्स कॉलेज में गठबंधन की दुर्गा निनामा एबीवीपी की शीला निनामा को 123 मतों से हराकर अध्यक्ष बनी। वहीं गठबंधन की रवीना वढेरा एबीवीपी की पायल मसार को 136 मतों से पराजित कर उपाध्यक्ष, गठबंधन की रीना यादव एबीवीपी की रेणुका डिंडोर को 143 वोट से हराकर महासचिव तथा गठबंधन की ममता चरपोटा एबीवीपी की अंजना चरपोटा को 118 मतों से पराजित कर संयुक्त सचिव चुनी गई।
इधर मतगणना जारी
जिले के सबसे बड़े गोविंद गुरु कॉलेज में फिलहाल मतगणना जारी है वहीं कुशलगढ़ के मामा बालेश्वर दयाल कॉलेज में भी मतगणना जारी रही। कुछ ही देर में यहां भी परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
तैनात रहा भारी पुलिस बल
मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। कॉलेज परिसर और बाहर तक पुलिस बल लगा रहा और किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुई। मतगणना शांतिपूर्ण रूप से हुई और पुलिस सहित कॉलेज प्रशासन ने भी पूर्ण सहयोग किया।
यह था मतदान प्रतिशत
श्री गोविन्द गुरु राजकीय महाविद्यालय
मतदाता 6959
मतदान प्रतिशत 67.85
मामा बालेश्वर द. राज. महाविद्यालय, कुशलगढ़
मतदाता 1845
मतदान प्रतिशत 88.08
हरिदेव जोशी राजकीय कन्या महाविद्यालय
मतदाता 1776
मतदान प्रतिशत 65.20
एकलिंग नाथ संस्कृत महाविद्यालय, गनोड़ा
मतदाता 494
मतदान प्रतिशत 74.08

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो