scriptशर्मनाक : 10वीं कक्षा की छात्रा से बलात्कार के बाद ठहरा गर्भ, जानकारी देने से कतरा रहे माता-पिता, पुलिस ने दर्ज किया मामला | Rape In Rajasthan : Minor girl raped in Banswara | Patrika News

शर्मनाक : 10वीं कक्षा की छात्रा से बलात्कार के बाद ठहरा गर्भ, जानकारी देने से कतरा रहे माता-पिता, पुलिस ने दर्ज किया मामला

locationबांसवाड़ाPublished: Jul 21, 2019 12:30:52 am

Submitted by:

Varun Bhatt

Rape In Rajasthan, Minor Girl Raped In Banswara : छात्रा का पांच माह का गर्भपात हो गया, परिजनों ने नहीं दी जानकारी, एसएचओ को करना पड़ा प्रकरण दर्ज

banswara

शर्मनाक : 10वीं कक्षा की छात्रा से बलात्कार के बाद ठहरा गर्भ, जानकारी देने से कतरा रहे माता-पिता, पुलिस ने दर्ज किया मामला

बांसवाड़ा. भूंगड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में दसवीं कक्षा की छात्रा से बलात्कार के बाद गर्भ ठहर गया। छात्रा का शुक्रवार शाम करीब पांच माह का गर्भपात हो गया। घटनाक्रम को लेकर परिजनों ने पुलिस को कुछ भी जानकारी नहीं दी। इस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बलात्कार (Girl Rape In Banswara) एवं पोक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। गर्भपात के बाद भू्रण को डीएनए जांच के लिए प्रिजर्व कराया है। पुलिस अधीक्षक केसरसिंह शेखावत ने बताया कि छात्रा को उसके मां-बाप शुक्रवार सुबह करीब 11:40 पर महात्मा गांधी चिकित्सालय लेकर आए। उन्होंने छात्रा को अनियमित मासिक धर्म और दर्द की समस्या बताते हुए भर्ती कराया। संदेहास्पद स्थिति पर चिकित्सालय पुलिस चौकी तक सूचना पहुंची तो भूंगड़ा थाना पुलिस को अवगत कराया।
बांसवाड़ा की युवती का घर के सामने से अपहरण कर मध्यप्रदेश ले गए हैवान, जंगल में किया सामूहिक बलात्कार, लात-घूंसों से पीटा और…

भूंगड़ा थाना से पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे, लेकिन परिजनों ने कुछ जानकारी नहीं दी। इसके चलते पुलिस लौट गई। शाम करीब 5:45 बजे छात्रा का मिड टर्म एबॉर्शन हुआ। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंंची और परिजनों से जानकारी ली। इसके पर भी परिजनों ने ज्यादा कुछ नहीं बताया तो भूंगड़ा थाना प्रभारी भगवानलाल ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बलात्कार व पोक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। एसपी के अनुसार छात्रा के माता-पिता ने बलात्कार की बात को पूरी तरह नकार दिया और बेटी का ध्यान रखने की बात कहीं। शनिवार को छात्रा का मेडिकल कराने के साथ ही 164 के बयानों के लिए आवेदन भी कर दिया। हालांकि छात्रा एवं उसके परिजन कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस ने तीनों से पूछताछ की है। एसपी ने बताया कि प्रकरण को सीडब्ल्यूसी को रैफर किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो