उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी ने कहा था कि वह प्रधानमंत्री नहीं देश का चौकीदार बनना चाहते है। लेकिन 4 साल बाद गली गली में शोर है, देश का चौकीदार चोर है। पूरे भाषण में राहुल के निशाने पर ज्यादातर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही रहे। जबकि जनजाति क्षेत्र में पहली बार डूंगरपुर आए कांग्रेस अध्यक्ष ने स्थानीय क्षेत्र में रेल परियोजना के अतिरिक्त किसी और विषय पर कोई बात नहीं कही। गांधी के भाषण में जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स, अच्छे दिन को अमीरों के लिए और मन की बात करने की बजाय जनता की बात सुनने आदि मुख्य रहे। उन्होंने राज्य सरकार पर भी हल्ला बोला।
कांग्रेस की सोच विकास की है, भाजपा बदले की भावना से काम कर रही है- अशोक गहलोत
सागवाड़ा में राहुल गांधी की संकल्प रैली के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार को बदले की भावना से काम करने वाला बताया वहीं कांग्रेस को विकास की सोच वाली पार्टी बताया। मंच पर प्रदेश के कई कांग्रेसी नेताओं सहित राहुल गांधी भी मौजूद थे। गहलोत ने कांग्रेस पार्टी की प्रशंसा करते हुए अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को गिनवाया और फिर से सत्ता में आने पर आदिवासियों के विकास की बात कही।