scriptPics : बांसवाड़ा : सावन में निकली महाकाल की शाही सवारी, देखिए तस्वीरें | Patrika News
बांसवाड़ा

Pics : बांसवाड़ा : सावन में निकली महाकाल की शाही सवारी, देखिए तस्वीरें

5 Photos
7 years ago
1/5
महाकाल के जयकारे और गगनभेदी उद्घोष के साथ नाचते-गाते भोले के भक्त और फूलों की तोप से होती पुष्पवृष्टि। भोले की भक्ति में रमे हजारों नर-नारी सडक़ों पर बर्फ से बने ११ फीट के शिवलिंग को निहारते रहे।
2/5
मौका था हिन्द रक्षक की ओर से सोमवार को निकाली गई महाकाल की शाही सवारी का। सवारी का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया एवं श्रद्धा से अभिभूत श्रद्धालुओं ने महाकाल का आशीर्वाद लिया। सवारी नई आबादी शनि महाकाल से निकली और पुन: मंदिर पहुंची। इस दौरान मार्ग में पहलवानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
3/5
आरती से महाकाल का स्वागत : शनि महाकाल मंदिर से गाजेबाजे से निकली सवारी हॉस्पीटल तिराहे पर पहुंची, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आरती से स्वागत किया। इसके बाद शाही सवारी जवाहरपुल और गांधी मूर्ति होते हुए पीपली चौक पहुंची। यहां राम मंदिर समिति की ओर से स्वागत किया गया।
4/5
शोभायात्रा में ११ फीट के बर्फ से बनी अमरनाथ की मूर्ति, सब्जियों से बने गणपति, नंदी और भैरव विशेष आकर्षण का केन्द्र थे। शोभायात्रा के आगे-आगे हिन्द रक्षक व्यायामशाला के पहलवानों ने करतब दिखाए। यात्रा में संत रामप्रकाश महाराज, संत हरिओमदास महाराज एवं गो भक्त संत रघुवीरदास महाराज का सान्निध्य प्राप्त हुआ।
5/5
कार्यक्रम में हिन्द रक्षक ग्रुप के हरेश लखानी, युगल उपाध्याय, रितेश सोमानी, नितेश सोनी, धर्मेश नागर, नरेश दवे, वीरेन्द्रसिंह, यशपालसिंह, जसवंत राठौड़, वासु बॉथम, राजेश मूंदड़ा, भूदेश कंसारा, रोहन दोसी, राहुल चंचावत, राजू श्रीमाल, कमलेश गहलोत, नितेष कुमावत, दीपक सिंधी, हर्षी खन्ना ने सहयोग किया।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.