scriptLok Sabha Election 2024: पति का दाह संस्कार के एक घंटे बाद पत्नी ने किया मतदान | Lok Sabha Election 2024: Wife casts vote one hour after husband's cremation | Patrika News
बांसवाड़ा

Lok Sabha Election 2024: पति का दाह संस्कार के एक घंटे बाद पत्नी ने किया मतदान

लोकसभा चुनाव में बांसवाड़ा-डूंगरपुर सीट पर आदिवासी अंचल में पति की मृत्यु पर दाह संस्कार के करीब एक घंटे बाद पत्नी ने केन्द्र पहुंच मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभाई।

बांसवाड़ाApr 26, 2024 / 06:36 pm

Kamlesh Sharma

Lok Sabha Election 2024
बांसवाड़ा। अब तक शादी के बाद या पहले या फिर बीच में मतदान की खबरें आती रहती हैं। पर, शुक्रवार को हुए लोकसभा चुनाव में बांसवाड़ा-डूंगरपुर सीट पर आदिवासी अंचल में पति की मृत्यु पर दाह संस्कार के करीब एक घंटे बाद पत्नी ने केन्द्र पहुंच मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभाई। इससे पता चलता है कि आदिवासी अंचल में मतदान को कितना अहम दर्जा व सम्मान दिया जाता है।
घटना शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर भूंगड़ा कस्बे की है। यहां 60 वर्षीय गणपतलाल पुत्र जीवा नाई की तबीयत लंबे समय से खराब थी। उनकी शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे मृत्यु हो गई। इसके बाद पूरा समाज उसी में लग गया। गणपतलाल के दो बेटे हैं। एक कुवैत में और दूसरा लंबे समय से अलग रहता है।
शाम करीब 4 बजे दाह संस्कार कराया गया। इसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता ललित कलाल और रवि कलाल मृतक परिवार से मिले। उनको मतदान का महत्व समझाया। इसके बाद मृतक की पत्नी सूरज देवी को साथ लाए और मतदान कराया है। इस दौरान समाज के कन्हैयालाल नाई, आदेश्वर नाई, भरत, शंकर के साथ ही अन्य 50 लोगों ने शाम करीब 5 बजे केन्द्र पर पहुंच मतदान किया है।

Home / Banswara / Lok Sabha Election 2024: पति का दाह संस्कार के एक घंटे बाद पत्नी ने किया मतदान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो