scriptबांसवाड़ा : पर्यूषण महावपर्व पर विधान पूजा, प्रतिमाओं का किया शृंगार, नवपद विधान में झूमे श्रद्धालु | Legislative worship on the Paryushan Maha Parva | Patrika News

बांसवाड़ा : पर्यूषण महावपर्व पर विधान पूजा, प्रतिमाओं का किया शृंगार, नवपद विधान में झूमे श्रद्धालु

locationबांसवाड़ाPublished: Sep 12, 2018 03:06:37 pm

Submitted by:

Ashish vajpayee

www.patrika.com/banswara-news

banswara

बांसवाड़ा : पर्यूषण महावपर्व पर विधान पूजा, प्रतिमाओं का किया शृंगार, नवपद विधान में झूमे श्रद्धालु

बांसवाड़ा. तलवाड़ा. सदर बाजार में स्थित शांतिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में शांतिनाथ भगवान के समक्ष नवपद विधान अनुष्ठान किया गया। शांतिनाथ भगवान की प्रतिमा का चांदी के वस्त्रों से मनोहारी शृंगार किया गया। सुबह संगीतमय पूजा विधान करवाया गया। कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष राजेश भाई गांधी, हसमुख शाह, अंबालाल, रूपलाल गांधी, अनोखी भाई, बसंत गांधी, नितिन, हितेश, अशोक, वरूण, अरूण, जय कुमार गांधी सहित महिला मंडल व युवा मंडल ने भाग लिया।
भगवान शांतिनाथ का अभिषेक
घाटोल. श्री शंखेश्वर पारसनाथ जैन मंदिर परिसर घाटोल में पर्यूषण पर्व के तहत छठे दिन भी विभिन्न अनुष्ठान हुए। पं रमेश सेवक के सान्निध्य में भगवान शांतिनाथ का अभिषेक पूजन और शांति धारा आदि कार्यक्रम हुए। शांतिधारा का सौभाग्य मदन लाल सेठिया पुत्र राजेन्द्र सेठिया के परिवार को प्राप्त हुआ। सुबह भगवान की प्रक्षाल पूजना, केसरपूजा व स्नात्र पूजा हुई। इस अवसर पर कन्हैयालाल सेठिया, श्रीपाल सेठिया, महिपाल सेठिया, भंवर सेठिया, हंसपाल सेठिया, मुकेश सेठिया, विशाल सेठिया, विजय सेठिया सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।
जयकारों संग निकाले जुलूस
बांसवाड़ा. कुशलगढ़. क्षत्रिय राठौर समाज के तत्वावधान में बाबा रामदेव का जन्म महोत्सव भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर थांदला रोड, हिरन नदी के तट पर स्थित बाबा रामदेव मंदिर में आकर्षक सजावट व प्रतिमा का शृंगार कर किया गया। विशेष पूजा अर्चना के साथ धार्मिक आयोजन हुए। दोपहर में बाबा रामदेव मंदिर शिखर पर मुकेश बारोडीया परिवार द्वारा ध्वजा चढ़ाई गई। शाम को गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में युवक केसरिया शाफा पहने गरबा नृत्य व जयकारे लगाते हुएं चल रहे थे। लाभार्थी रामचन्द्र मानसिंह बारोडीया दंपती बग्घी में सवार थे। महिलाएं मगल गीत गाती हुई चल रही थी। शाम को बाबा रामदेव की महा आरती की गई। महाआरती का लाभ सुखलाल बारोडीया परिवार ने लिया। इस अवसर पर समाज ने प्रतिष्ठान बंद रखे व भंडारे का आयोजन किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो