- बांसवाड़ा शहर में बुधवार को हरतालिका तीज पर महिलाओं ने निर्जल व्रत रखा।
- सुबह से ही मंदिरों में महिलाओं और कुंवारी कन्याओं की चहल पहल रही।
- हरतालिका तीज पर महिलाएं व कन्याएं शिव पार्वती की पूजा अर्चना कर निर्जल उपवास करती है।
- मंदिरों में कथा श्रवण करने के बाद भगवान को श्रृंगार और भोग धराए गए।
- मान्यता के अनुसार महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र और कुंवारी कन्याएं अच्छा जीवनसाथी पाने के लिए यह व्रत रखती है। व्रतधारी महिलाएं व कन्याएं देर रात 12 बजे बाद व्रत खोलेंगी।