scriptमध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह आज बांसवाड़ा आएंगे, निजी कार्यक्रम में शामिल होकर रात में ही होंगे रवाना | Digvijay Singh In Banswara, Madhya Pradesh Former CM In Banswara | Patrika News

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह आज बांसवाड़ा आएंगे, निजी कार्यक्रम में शामिल होकर रात में ही होंगे रवाना

locationबांसवाड़ाPublished: Oct 15, 2019 04:43:30 pm

Submitted by:

Varun Bhatt

Digvijay Singh In Banswara : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह आज बांसवाड़ा आएंगे

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह आज बांसवाड़ा आएंगे, निजी कार्यक्रम में शामिल होकर रात में ही होंगे रवाना

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह आज बांसवाड़ा आएंगे, निजी कार्यक्रम में शामिल होकर रात में ही होंगे रवाना

बांसवाड़ा. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एक निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होने मंगलवार को बांसवाड़ा आएंगे। जानकारी के अनुसार दिग्विजयसिंह नई दिल्ली से शाम सवा पांच बजे उदयपुर पहुंचेंगे। वहां से कार से रवाना होकर साढ़े आठ बजे बांसवाड़ा आएंगे। वे यहां एक परिवार में शोकाभिव्यक्ति के बाद रात नौ बजे रतलाम के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
………………………………………………

जिला व ब्लॉक समितियों में मनोनयन पर चर्चा : – बांसवाड़ा. जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्रसिंह यादव ने सोमवार को बांसवाड़ा पहुंचकर कांगे्रस कमेटी के पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों की बैठक ली। सोमवार पूर्वाह्न बांसवाड़ा पहुंचे राजयमंत्री यादव ने कांगे्रस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों से आगामी दिनों में जिला और ब्लॉक स्तर पर विभिन्न विभागों में गठित होने वाली समितियों में मनोनयन के लिए नामों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनी और सरकार की ओर से हाल ही में किए गए तबादलों और पदस्थापन में रह गई कमियों के बारे में पूछकर विचार-विमर्श किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष चांदमल जैन, प्रदेश सचिव जैनेन्द्र त्रिवेदी, जिला प्रमुख रेशम मालवीया, अब्दुल गफ्फार, युकां अध्यक्ष नटवर तेली, नवाब फौजदार, शैलेन्द्र वोरा आदि मौजूद रहे।बाद में वे सर्किट हाउस गए और वहां से डूंगरपुर प्रस्थान कर गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो