बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : सडक़ हादसे में कांग्रेस गढ़ी ब्लॉक अध्यक्ष घायल, अहमदाबाद रैफर

www.patrika.com/banswara-news
 

बांसवाड़ाFeb 09, 2019 / 09:52 pm

deendayal sharma

बांसवाड़ा : सडक़ हादसे में कांग्रेस गढ़ी ब्लॉक अध्यक्ष घायल, अहमदाबाद रैफर

परतापुर/बांसवाड़ा. गढ़ी मार्ग पर शनिवार को हुई सडक़ दुर्घटना में कांगे्रस गढ़ी ब्लॉक के अध्यक्ष योगेश जोशी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें परतापुर सामुदायिक चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के बाद सागवाड़ा और फिर अहमदाबाद रैफर किया गया। सूत्रों के अनुसार जोशी शनिवार शाम को बाइक लेकर गढ़ी से परतापुर की ओर आ रहे थे। गढ़ी-परतापुर के बीच आदिनाथ कॉलोनी के पास विपरीत दिशा से बाइक पर तेज गति से आ रहे थे। उनकी बाइक ने जोशी की बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल जोशी को तत्काल परतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के उपरांत सागवाड़ा और बाद में अहमदाबाद रैफर किया गया। पुलिस ने इस संबंध में कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं होना बताया। हादसे की जानकारी मिलते ही चिकित्सालय में परिजन एवं ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
जागरूकता है न कार्रवाई
जिले में जहां एक ओर प्रशासन की ओर से सडक़ सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर विद्यार्थी एवं युवा बैखोफ तेज गति से बाइक दौड़ा रहे है। जबकि विद्यालयों में सडक़ सुरक्षा को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन कर जानकारियां भी दी जा रही है। लेकिन इस पर अमल नहीं हो पा रहा है। वहीं कोई कानूनी कार्रवाई भी नहीं रही।
 

Home / Banswara / बांसवाड़ा : सडक़ हादसे में कांग्रेस गढ़ी ब्लॉक अध्यक्ष घायल, अहमदाबाद रैफर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.