बागीदौरा सीट पर बसपा के प्रवीण को 2759 मत प्राप्त हुए। बांसवाड़ा में प्रकाश को 1910, गढ़ी में सूर्यलाल खांट को 1875, घाटोल में बापूलाल गणावा को 1585 और कुशलगढ़ में हरेंद्र को 719 मत प्राप्त हुए। पांचों सीटों पर बसपा को कुल 8848 वोट ही मिले। वहीं आम आदमी पार्टी ने घाटोल और कुशलगढ़ में चुनाव लड़ा। घाटोल में पार्टी के नारायणलाल को 3935 तथा कुशलगढ़ में विजयसिंह मईड़ा को 2480 सहित कुल 6415 वोट मिले।
इसके अतिरिक्त भारतीय ट्राइबल पार्टी बागीदौरा में 8517 वोट प्राप्त कर सकी, जबकि बांसवाड़ा में भाजपा को समर्थन कर दिया। हालांकि प्रत्याशी के खाते में 1387 वोट आए। बीटीपी को गढ़ी में 1609, घाटोल में 1867 और कुशलगढ़ में 981 वोट मिले। वहीं बहुजन मुक्ति पार्टी गढ़ी में 1072, कुशलगढ़ में 754 मत मिले।